फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Things improved, 82,500 ATMs now able to deliver the new notes

हालात में सुधार, अब 82,500 एटीएम नए नोट देने में सक्षम 

Wed, 23 Nov 2016 04:09 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 04:09 AM IST
विज्ञापन
Things improved, 82,500 ATMs now able to deliver the new notes
- फोटो : Amar ujala
देश में मौजूद तकरीबन 2.2 लाख एटीएम में से अब तक 82,500 मशीनों को नए नोट देने में सक्षम बनाया जा चुका है। कैश लॉजिस्टिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋतुराज सिन्हा ने बताया कि सोमवार शाम तक देश के लगभग 40 प्रतिशत एटीएम को 500 और 2000 रुपये के नए नोट देने में सक्षम बनाया जा चुका है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नकदी प्रवाह तेज करने के लिए सरकार द्वारा गठित टास्क फोर्स के निर्देशों के मुताबिक इन मशीनों को रिकैलिब्रेट (नए नोटों के अनुकूल) किया गया है। सिन्हा भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एसएस मुंद्रा के नेतृत्व में बनी टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं। उन्होंने बताया कि इन मशीनों को इस तरह रिकैलिब्रेट किया गया है कि इन एटीएम में अब 50 से 60 लाख रुपये कैश रखे जा रहे हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी पहुंचाने पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिकैलिब्रेशन से पहले तक किसी एटीएम में 5 लाख रुपये मूल्य के 100 के नोट ही रखे जा सकते थे लेकिन आरबीआई, बैंक और कैश लॉजिस्टिक कंपनियों से बनी टास्क फोर्स की बदौलत एटीएम की कतार छोटी होने लगी है। अभी प्रतिदिन लगभग 12000 से 14000 एटीएम को रिकैलिब्रेट किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed