फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thieves in Lalbaugcha Raja immersion procession, stealing over 200 mobile phones, gold chains; 18 arrested

महाराष्ट्र: लालबागचा राजा के विसर्जन जुलूस में चोर भी थे शामिल, 200+ मोबाइल और सोने की चेन चुराए; 18 गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 04:37 PM IST
सुनील मेहरोत्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Tue, 29 Sep 2026 04:37 PM IST
सार

मुंबई में अनंत चतुर्दशी के विसर्जन जुलूस के दौरान चोरों ने भारी भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल और सोने के गहने चोरी किए। पुलिस को 200 से ज्यादा शिकायतें मिलीं, जिनमें 192 मोबाइल और 10 सोने की चेन चोरी के मामले शामिल हैं। पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर 14 मोबाइल और सात चेन बरामद की हैं।

विज्ञापन
Thieves in Lalbaugcha Raja immersion procession, stealing over 200 mobile phones, gold chains; 18 arrested
मूर्ति विसर्जन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अनंत चतुर्दशी के दिन लालबाग के राजा और मुंबई के अन्य बड़े विसर्जन जुलूसों में बप्पा को विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी भीड़ का फायदा उठाकर चोरों के गिरोहों ने श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। विसर्जन जुलूस के दौरान जेब कटने, मोबाइल गुम होने और गहने चोरी होने की 200 से ज्यादा शिकायतें अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में पहुंचीं। इनमें से पुलिस ने 192 मोबाइल फोन गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा मोबाइल के साथ ही  सोने की चेन चोरी के 10 अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने दो महिलाओं और एक नाबालिग लड़के समेत कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए लालबाग, परेल और गिरगांव चौपाटी जैसे इलाकों में लाखों श्रद्धालु मौजूद थे। मध्य मुंबई में लालबाग के राजा के विसर्जन जुलूस के रास्ते पर भारी भीड़ के बीच दूसरे राज्यों से आए और स्थानीय पेशेवर जेबकतरों के गिरोह सक्रिय हो गए। श्रद्धालुओं का ध्यान जरा सा भी भटकते ही आरोपी उनकी जेब से मोबाइल निकाल लेते, गले से सोने की चेन खींच लेते या महिलाओं के पर्स उड़ा देते थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इन घटनाओं के पीछे संगठित गिरोहों का हाथ हो सकता है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोहों ने चोरी के लिए महिलाओं और नाबालिगों का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: लोहागढ़ किले पर सैलानियों की तस्वीरों में कैद हुए केतन, सिया और चेतन; चार्जशीट में और क्या खुलासा?
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों की चोरी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए मुंबई पुलिस ने इस बार विसर्जन मार्ग पर सादे कपड़ों में विशेष टीमें तैनात की थीं। भीड़ में संदिग्ध नजर आ रहे लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के पास से अब तक चोरी के 14 स्मार्टफोन और सात सोने की चेन बरामद की जा चुकी हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों का पता लगाने में जुटी है। साथ ही चोरी किए गए बाकी मोबाइल फोन और गहनों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की पहचान का पता लगाने के लिए विसर्जन मार्ग पर पड़ने वाले लालबाग, चिंचपोकली, भारतमाता जंक्शन और गिरगांव चौपाटी इलाकों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, चोरी हुए मोबाइल फोन की लोकेशन का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस की साइबर सेल और टेक्निकल इन्वेस्टीगेशन टीम आईएमईआई नंबर के आधार पर सीईआईआर पोर्टल की मदद ले रही है। पुलिस को उम्मीद है कि टेक्निकल इन्वेस्टीगेशन और सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोरी के मामलों में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द ही ट्रैक किया जा सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed