{"_id":"65445204ef47efa03a06c753","slug":"they-married-against-family-wishes-killed-3-days-later-in-tamil-nadu-latest-news-updates-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: प्रेमी युगल ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की, तीन दिन बाद हत्या; लड़की के परिवार पर संदेह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: प्रेमी युगल ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की, तीन दिन बाद हत्या; लड़की के परिवार पर संदेह
Fri, 03 Nov 2023 07:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 03 Nov 2023 07:21 AM IST
सार
पुलिस को शक है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे दुल्हन के परिवार का हाथ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 6.45 बजे एक गिरोह दंपति के किराए के घर में घुसा और उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु के तूतीकोरिन जिले में एक युवा जोड़े की शादी के तीन दिन बाद ही हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, उनकी पहचान मैरीसेल्वम और कार्थिगा के रूप में हुई है। दुल्हन का परिवार इस शादी के खिलाफ था। हालांकि, दोनों एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते थे।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे दुल्हन के परिवार का हाथ है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम करीब 6.45 बजे एक गिरोह दंपति के किराए के घर में घुसा और उनकी हत्या कर दी। पुलिस को लड़की के चाचा पर शक है। उसकी इस वारदात में संलिप्तता हो सकती है। जांच जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, एक शिपिंग कंपनी में काम करने वाले 23 वर्षीय मैरिसेल्वम और उनकी पत्नी कार्थिगा ने 30 अक्तूबर को एक स्थानीय मंदिर में शादी की थी। जोड़े ने अपनी शादी को औपचारिक रूप देने के लिए एक स्थानीय महिला पुलिस स्टेशन से भी संपर्क किया था।
विज्ञापन