फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   They are 10 countries where most migrants

वो 10 देश जहां हैं सबसे ज्यादा प्रवासी

Sat, 25 Feb 2017 03:05 AM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Sat, 25 Feb 2017 03:05 AM IST
विज्ञापन
They are 10 countries where most migrants

दुनिया में 50 फीसदी से अधिक प्रवासी केवल 10 देशों में बसते हैं। बीते 25 सालों में दूसरे देशों में बसने वालों में करीब 20 फीसदी प्रवासी केवल अमरीका में बसे हैं। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग कारणों से दुनिया के लगभग 4.66 करोड़ लोगों ने अपना देश छोड़ कर अमरीका का रुख किया।

विज्ञापन


लेकिन अगर जनसंख्या के आंकड़ों को देखें तो यूनाईटेड अरब अमीरात में सबसे अधिक प्रवासी बसे हैं। यहां की जनसंख्या में 88.4 फीसदी लोग प्रवासी हैं। वो देश जहां बीते 25 सालों से सबसे अधिक प्रवासी पहुंचे हैं।

विज्ञापन

'हाल के सालों में प्रवासियों की संख्या में कोई कमी नहीं'

They are 10 countries where most migrants
वो देश जहां बीते 25 सालों से सबसे अधिक प्रवासी पहुंचे हैं
देश साल 1990 साल 1995 साल 2005 साल 2015
अमरीका 2.33 करोड़ 2.85 करोड़ 3.93 करोड़ 46.6 करोड़
जर्मनी 0.59 करोड़ 0.75 करोड़ 1.03 करोड़ 1.2 करोड़
रूस 1.15 करोड़ 1.19 करोड़ 1.17 करोड़ 1.16 करोड़
सऊदी अरब 0.5 करोड़ 0.51 करोड़ 0.65 करोड़ 1.02 करोड़
ब्रिटेन 0.37 करोड़ 0.42 करोड़ 0.59 करोड़ 0.85 करोड़
यूनाईटेड अरब अमीरात 0.18 करोड़ 0.18 करोड़ 0.33 करोड़ 0.81 करोड़
कनाडा 0.43 करोड़ 0.49 करोड़ 0.61 करोड़ 0.78 करोड़
फ्रांस 0.59 करोड़ 0.61 करोड़ 0.67 करोड़ 0.78 करोड़
ऑस्ट्रेलिया 0.40 करोड़ 0.42 करोड़ 0.49 करोड़ 0.68 करोड़
स्पेन 0.41 करोड़ 0.41 करोड़ 0.41 करोड़ 0.59 करोड़
 

बीते साल संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट पेश करते हुए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव यान एलियासन ने कहा था कि हाल के सालों में प्रवासियों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा कि जहां इस सदी की शुरुआत में 17.3 करोड़ लोगों ने अपना देश छोड़ा, साल 2015 तक 24.4 करोड़ लोग अपना देश छोड़ दूसरे देशों के लिए निकले। इनमें से 2 करोड़ केवल शरणार्थी थे।

अमरीका की बात करें तो यहां कुल जनसंख्या में 14.3 फीसदी प्रवासी हैंI

They are 10 countries where most migrants
वो 10 देश जहां की जनसंख्या में सबसे अधिक प्रवासी हैं
देश कुल जनसंख्या में कितने हैं प्रवासी प्रवासियों की संख्या
यूनाईटेड अरब अमीरात 88.4 फीसदी 8,095,126
कतर 75.5 फीसदी 1,687,640
कुवैत 73.64 फीसदी 2,866,136
लिक्टेन्स्टाईन 61.82 फीसदी 23,493
ऐण्डोरा 60.12 फीसदी 42,082
मकाऊ 58.28 फीसदी 342,703
मोनैको 55.37 फीसदी 21,042
बहरीन 51.14 फीसदी 704,137
सिंगापुर 45.39 फीसदी 2,543,638
लक्समबर्ग 43.97 फीसदी 249,325

अमरीका की बात करें तो यहां कुल जनसंख्या में 14.3 फीसदी प्रवासी हैं, वहीं जर्मनी में कुल जनसंख्या में 11.9 फीसदी प्रवासी हैं।
(सभी आंकड़े संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग की रिपोर्ट से)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed