{"_id":"5b678aea4f1c1b05468b6228","slug":"they-all-together-can-not-stop-bjp-says-bjp-president-shah","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब मिलकर भी भाजपा को रोक नहीं सकते: अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सब मिलकर भी भाजपा को रोक नहीं सकते: अमित शाह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Aug 2018 05:10 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बुआ (मायावती), भतीजा (अखिलेश यादव) और राहुल गांधी मिलकर भी भाजपा को नहीं रोक पाएंगे। 2019 में भी जनता भाजपा को ही जिताएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटें 73 से 74 तो हो सकती हैं, 72 नहीं होंगी। उन्होंने चुनौती दी कि यूपी में भाजपा की जीत के अलावा कुछ और नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बुआ-भतीजा को जब भी देखता हूं तो लगता है वो हमसे जले-भुने बैठे हैं। उसकी वजह भी है। उनके 15 साल के शासन में गुंडों, माफिया और दलालों का राज था। लेकिन योगी जी के राज में गुंडे माफिया राज्य छोड़कर भाग रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष शाह ने एनआरसी के बहाने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस से पूछा, ‘वे घुसपैठियों को देश में रोकना चाहते हैं या खदेड़ना चाहते हैं। मुझे यूपी के लोगों का जवाब पता है। यूपी का जवाब है कि एक भी घुसपैठिए को देश में नहीं रुकने देना चाहिए।’
विज्ञापन
अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए पूछा कि क्या बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोका जाना चाहिए या नहीं...? राहुल गांधी बताएं बांग्लादेशी घुसपैठियों को रहने देना चाहिए? सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार हम एनआरसी पर काम कर रहे हैं। एनआरसी बांग्लादेशी घुसपैठियों से असम से बाहर निकालने का एक जरिया है। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि क्या वो बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बेदखल करने के पक्ष में हैं या फिर उन्हें यहा रखने के पक्ष में।
अमित शाह ने राहुल गांधी पर ओबीसी बिल को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या कांग्रेस राज्यसभा में ओबीसी बिल का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग को संवैधानिक मान्यता देने की हमारी कोशिश को विपक्ष समर्थन करे या नहीं, लेकिन हम इसे सफल बना कर रहेंगे।