PM Modi Oath Ceremony: मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी; इन देशों के नेता शपथ ग्रहण के बनेंगे साक्षी
नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए विदेशी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विस्तार
मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने को तैयार है। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार शपथ ग्रहण कई मायनों में खास होगा क्योंकि इसमें न सिर्फ पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे, बल्कि समाज के हर वर्ग के महत्वपूर्ण लोगों को न्योता दिया गया है। राष्ट्रपति भवन का प्रांगण तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण का साक्षी होगा। इसके साथ ही मोदी पंडित नेहरू के लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। दुनिया भर से आए अतिथियों के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है। इस समारोह के लिए विदेशी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
आइए जानते हैं अबतक किन-किन देशों के प्रमुख नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।
- विदेशी नेताओं की सूची में पहला नाम बांगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का है। वह आठ जून यानी कल ही दिल्ली आ गई थीं।
- वहीं, सेसेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को भारत आ चुके हैं।
- मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भारत के प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आज दिल्ली पहुंचे। पिछले साल 17 नवंबर को मालदीव के राष्ट्रपति बनने के बाद मुइज्जू की यह पहली भारत यात्रा है।
विज्ञापन
#WATCH | Maldives President Mohamed Muizzu arrives in Delhi to attend Prime Minister Designate Narendra Modi's swearing-in ceremony today.
विज्ञापन विज्ञापन
PM-Designate Modi will take the Prime Minister's oath for the third consecutive term today at 7.15 pm. pic.twitter.com/fm1mWrIb8N — ANI (@ANI) June 9, 2024 - मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ भी शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।
#WATCH | Mauritius Prime Minister Pravind Jugnauth arrives in Delhi to attend Prime Minister Designate Narendra Modi's swearing-in ceremony today.
— ANI (@ANI) June 9, 2024
PM-Designate Modi will take the Prime Minister's oath for the third consecutive term today at 7.15 pm. pic.twitter.com/Xcd5dFEHw9 - भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे।
- श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं।
#WATCH | Sri Lankan President Ranil Wickremesinghe arrives in Delhi to attend Prime Minister Designate Narendra Modi's swearing-in ceremony today.
— ANI (@ANI) June 9, 2024
PM-Designate Modi will take the Prime Minister's oath for the third consecutive term today at 7.15 pm. pic.twitter.com/IXGDdpnD2g
भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के उन सात देशों के नेताओं में मुइज्जू और जगन्नाथ शामिल हैं, जो आज शाम राष्ट्रपति भवन में मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मालदीव के राष्ट्रपति का प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भारत और मालदीव समुद्री साझेदार और करीबी पड़ोसी हैं।
ये भी पहुंचेंगे आज
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड भी आज भारत पहुंचेंगे।