फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These trains including Purushottam Express, Mumbai Duronto will no longer run on new delhi station

Railway: पुरुषोत्तम एक्स, मुंबई दुरंतो समेत ये ट्रेनों अब नहीं चलेगी NDLS से, इन स्टेशनों से चलाने की तैयारी

Mon, 16 Jun 2025 05:33 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 05:33 PM IST
सार

भारतीय रेलवे नई दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट करने जा रही है।  रेलवे इन ट्रेनों के आने जाने का नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। जल्द ही शिफ्टिंग की तारीख भी घोषित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
These trains including Purushottam Express, Mumbai Duronto will no longer run on new delhi station
New Delhi Railway Station, नई दिल्ली स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्री ध्यान दे..राजधानी के रेलवे स्टेशन पर रीडेवलपमेंट का काम शुरू होने से पहले यहां से ट्रेनों को शिफ्ट करने की तैयारी शुरु हो चुकी है। रेलवे बोर्ड पहले चरण में छह ट्रेनों को आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर शिफ्ट करने जा रहा है। अब ये ट्रेनें इन स्टेशनों से ही चलेंगी और वहीं पर अपना सफर खत्म करेंगी। रेलवे इन ट्रेनों के आने जाने का नया टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। जल्द ही शिफ्टिंग की तारीख भी घोषित कर दी जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली मंडल ने छह ट्रेनों को नई दिल्ली की जगह अन्य स्टेशनों से संचालित करने की अनुमति मांगी थी। हाल ही में बोर्ड ने इसकी अनुमति देने के साथ ही तिथि निर्धारित करने को कहा है। बोर्ड ने आदेश में कहा गया है कि इन गाड़ियों को दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट करने के लिए तारीख तय की जाए। इसके बारे में अलग-अलग माध्यमों से लोगों को अवगत कराया जाए ताकि उन्हें गाड़ी के शुरू होने एवं यात्रा समाप्त होने वाले स्टेशन की जानकारी रहे।
विज्ञापन


नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 16 प्लेटफॉर्म हैं। यहां से प्रतिदिन लगभग 350 ट्रेनों का संचालन होता है और लगभग पांच लाख यात्री यहां पहुंचते हैं। विशेष ट्रेनों के संचालन होने पर यह संख्या और बढ़ जाती है। स्टेशन के रीडेवलपमेंट से पूर्व नई दिल्ली से करीब 30 गाड़ियों को शिफ्ट किया जा सकता है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रीडेवलपमेंट का काम पहाड़गंज की तरफ बन रहे मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के साथ शुरू हो चुका है। अगले वर्ष मार्च माह से पहाड़गंज दिशा में मौजूद बिल्डिंग को तोड़ने की योजना है। इसके बाद चार चरणों में प्लेटफार्म भी तोड़कर नए सिरे से बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिल्डिंग में उनके महत्वपूर्ण दफ्तर हैं। इसे तोड़ने से पूर्व पहाड़गंज में पार्किंग की जगह एक अस्थायी दफ्तर बनाया जाएगा। इसके लिए जून माह के अंत तक कार्य भी शुरू हो जाएगा। बिल्डिंग को तोड़ने से पहले यहां मौजूद सभी दफ्तरों को इस अस्थायी दफ्तर में भेजा जाएगा। इसके बाद ही रीडेवलपमेंट कार्य शुरू होगा। यह रीडेवलपमेंट कार्य लगभग 45 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 ये भी पढ़ें: जनगणना की अधिसूचना जारी: आपसे क्या जानकारी ली जाएगी, सवाल कौन से पूछे जाएंगे; बीते दशक से कितनी अलग प्रक्रिया?

इन ट्रेन के स्टेशन बदलने को मंजूरी दी गई
गाड़ी संख्या गाड़ी का नाम नई दिल्ली का समय नया टर्मिनल (स्टेशन) नया टर्मिनल का समय
12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सुबह 4:00 बजे आनंद विहार सुबह 3:50 बजे
12802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस रात 10:40 बजे आनंद विहार रात 10:50 बजे
12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली दोपहर 12:00 बजे आनंद विहार सुबह 11:55 बजे
12524 नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी दोपहर 3:10 बजे आनंद विहार दोपहर 3:20 बजे
14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी दोपहर 2:45 बजे दिल्ली जंक्शन दोपहर 2:35 बजे
14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली दोपहर 1:15 बजे दिल्ली जंक्शन दोपहर 1:35 बजे
14679 नई दिल्ली-अमृतसर दोपहर 1:50 बजे दिल्ली जंक्शन दोपहर 1:45 बजे
14680 अमृतसर-नई दिल्ली दोपहर 2:25 बजे दिल्ली जंक्शन दोपहर 2:15 बजे
22209 मुंबई-नई दिल्ली दोपहर 4:05 बजे निजामुद्दीन दोपहर 3:50 बजे
22210 नई दिल्ली-मुंबई रात 10:10 बजे निजामुद्दीन रात 10:20 बजे
12203 सहरसा-अमृतसर आगमन 1:55, प्रस्थान 2:05 दिल्ली जंक्शन आगमन 1:55, प्रस्थान 2:10
12204 अमृतसर-सहरसा आगमन 10:50, प्रस्थान 11:05 दिल्ली जंक्शन आगमन 10:50, प्रस्थान 11:05

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed