फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These reasons for the Rajya Rani Express train are pointing to the terror plot

राज्यरानी एक्सप्रेस: वो वजहें जो कर रहीं आतंकी साजिश का इशारा

Mon, 17 Apr 2017 05:27 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Mon, 17 Apr 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
These reasons for the Rajya Rani Express train are pointing to the terror plot
रामपुर में राज्यरानी एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे - फोटो : self

मौके से दो ‘अनआइडेंटीफाइड ऑब्जेक्ट’ मिलने की बात सामने आई है। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों ने भी अपनी गोपनीय जांच में ट्रैक पर किसी ऑब्जेक्ट के रखे होने के कारण फ्लेंच टूटने से हादसे की आशंका जताई है। हालांकि साजिश और सामान्य रेल हादसे को लेकर रेलवे अफसर व आरपीएफ के अलग-अलग विचार हैं।

विज्ञापन


हादसे के पीछे साजिश की आशंका को लेकर फिलहाल किसी अफसर ने साफ-साफ कुछ नहीं कहा है। सभी घटना की हर स्तर पर जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कर रहे हैं। लेकिन, हादसे के बाद एटीएस, बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और डीआईजी रेंज की एंटी सर्विलांस चेक टीम के मौके पर पहुंचने से हादसे के पीछे किसी साजिश की आशंका को बल मिल रहा है।
विज्ञापन


हादसे के स्थान पर टूटी पटरी के करीब सवा मीटर टुकड़े पर एक डेंट बताया जा रहा है, जिससे ट्रैक पर किसी आब्जेक्ट को रखकर हादसे को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पटरी के इस टुकड़े को फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। वहीं एटीएस ने भी आरपीएफ से साक्ष्य जुटाए हैं। इधर, ब्लाक लेकर मरम्मत करने के चलते गरीब रथ, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें लेट हो गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस रामपुर में कोसी नदी पार करके बड़े हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन की 12 में से 10 बोगियां पटरी से उतर गई थीं। हादसे से आरपीएफ, सिविल पुलिस, जीआरपी, रेलवे के अफसरों में हड़कंप मच गया। पूरा दिन अफसरों के मौके पर पहुंचने और जांच का दौर चला। इसी बीच शासन के निर्देश पर मामले की एटीएस ने जांच शुरू कर दी। एटीएस के एएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए।


रेलवे के सूत्रों के अनुसार घटना में भले ही आरपीएफ द्वारा पटरी फ्रैक्चर होने की वजह बताई जा रही है लेकिन, मौके पर मिली टूटी पटरी पर एक डेंट का निशान भी था। जिससे पटरी पर कोई वस्तु रखे होने के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है। हादसे की असली वजह जानने के लिए टूटी हुई पटरी के करीब सवा मीटर टुकड़े को फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed