फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   these news will primarily under focus today updates on amar ujala

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर

Fri, 04 Jan 2019 06:06 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 04 Jan 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
these news will primarily under focus today updates on amar ujala
top news
सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की सुनवाई आज, सियासत भी गरमाई
विज्ञापन


सियासी दृष्टि से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। मामला चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस संजय किशन कौल की बेंच के सामने सूचीबद्ध है, जो उचित पीठ के पास सुनवाई की तारीख तय कर सकती है। 

पढ़ें पूरी खबर-

पूर्वोत्तर में मोदी का चुनाव अभियान आज से, 8 परियोजनाओं का करेंगे उद्धाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को असम की बराक घाटी स्थित सिलचर से भाजपा का लोकसभा चुनाव अभियान शुरू करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत दास ने बृहस्पतिवार को यहां इसकी जानकारी दी। दस दिनों के भीतर मोदी का दूसरा असम दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने बीते 25 दिसंबर को देश के सबसे लंबे डबल डेकर बोगीबिल ब्रिज का उद्घाटन किया था।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

भाजपा- कांग्रेस अमेठी से एक साथ भरेंगे सियासी हुंकार, आज आमने-सामने होंगे राहुल और स्मृति ईरानी

भाजपा और कांग्रेस शुक्रवार को अमेठी से एक साथ सियासी हुंकार भरेंगे। दोनों पार्टियों के नेता लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी एजेंडा भी सेट करने की कोशिश करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा की वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कुछ कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन करने शुक्रवार को अमेठी पहुंच रहे हैं। दोनों नेता विकास व जनता के सरोकारों पर भी एक-दूसरे को घेरने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-

देशभर के डॉक्टर आज केंद्र सरकार के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी 

नेशनल मेडिकल कमीशन बिल, आईएमसी (संशोधन) और कंज्यूमर प्रोटेक्शन बिल को लेकर शुक्रवार को देशभर में लाखों डॉक्टर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान आईएमए के सभी सदस्य काले बैज पहनेंगे।


पढ़ें पूरी खबर-

'आप' के वरिष्ठ नेता फूलका ने केजरीवाल को सौंपा इस्तीफा, आज करेंगे पार्टी छोड़ने के कारणों का खुलासा

आम आदमी पार्टी (आप) के सीनियर नेता एचएस फूलका ने गुरुवार को नई दिल्ली में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिलकर उन्हें पार्टी की सदस्यता से अपना त्याग पत्र सौंप दिया। इस संबंध में फूलका ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि मैंने आप से इस्तीफा दे दिया है और अपना इस्तीफा केजरीवाज जी को सौंप दिया।

पढ़ें पूरी खबर-
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed