{"_id":"5becc433bdec2269303310b7","slug":"these-news-will-be-focused-today-get-updates-on-amar-ujala-dot-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Nov 2018 06:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिवसीय दौरे पर आज बिहार जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे पूसा विश्वविद्यालय और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। 15 नवंबर को राष्ट्रपति सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पहुचेंगे। राष्ट्रपति सेना के विमान से पटना पहुंचेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
चक्रवातीय तूफान गाजा से निपटने को हाई अलर्ट पर भारतीय नौसेना
भारतीय नौसेना को दक्षिण तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर बढ़ रहे गज चक्रवाती तूफान को देखते हुये बुधवार को हाई अलर्ट कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नौसेना अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) ने आवश्यक मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए उच्च स्तरीय तैयारी की है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
महाराष्ट्र : पिछड़ा वर्ग आयोग आज सौंपेगा मराठा आरक्षण पर अपनी रिपोर्ट
महाराष्ट्र का राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग बृहस्पतिवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार को मराठा समुदाय के सामाजिक और आर्थिक हालात पर अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है। यह समुदाय पिछले कुछ सालों से अपने लिए आरक्षण की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
बूंदाबांदी से लुढ़का दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण स्तर, मगर कम नहीं हुई मुश्किलें
दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार रात हुई बूंदाबांदी की वजह से दिल्ली सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी से एक पायदान खिसककर बहुत खराब श्रेणी में आ गई है।
पढ़ें पूरी खबर
बिहार : एनडीए में कुशवाहा को लेकर ऊहापोह की स्थिति बरकरार
बिहार की सियासत में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। एनडीए के अंदर कुशवाहा को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों की माने तो उपेंद्र को गठबंधन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
मैरीकोम-सरिता को पहले दौर में मिली बाई, आज से शुरू विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप
पांच बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरीकोम की निगाह रिकॉर्ड छठे खिताब पर है। बृहस्पतिवार से दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में शुरू होने वाली विश्व महिला चैंपियनशिप के पहले दौर में मैरीकोम और सरिता देवी (60 किग्रा) को बाई मिली है।
पढ़ें पूरी खबर
महिला वर्ल्ड टी-20: टीम इंडिया की नजरें सेमीफाइनल पर, आयरलैंड से मुकाबला आज
सेमीफाइनल पर नजरें टिकाए बैठा भारत गुरुवार को यहां आयरलैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी महिला विश्व टी-20 के ग्रुप बी लीग मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा। भारतीय टीम अच्छी लय में चल रही है और पहले दो मैचों में आसान जीत दर्ज कर चुकी है जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ दो दिन पहले हासिल जीत भी शामिल है।
पढ़ें पूरी खबर