फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : dilemma continued in NDA regarding situation of Upendra Kushwaha

बिहार : एनडीए में कुशवाहा को लेकर ऊहापोह की स्थिति बरकरार

Thu, 15 Nov 2018 05:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 15 Nov 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
Bihar : dilemma continued in NDA regarding situation of Upendra Kushwaha

बिहार की सियासत में नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। एनडीए के अंदर कुशवाहा को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों की माने तो उपेंद्र को गठबंधन से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

विज्ञापन


भाजपा कुशवाहा को लेकर दो मतों में बंटी हुई दिख रही है। उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि कुशवाहा नाखून काट कर शहीद होना चाह रहे हैं। वहीं, भाजपा सांसद डॉ. सीपी ठाकुर ने कहा है कि कुशवाहा के अलग होने से एनडीए को नुकसान होगा। 
विज्ञापन


बुधवार को उपेंद्र कुशवाहा से नाराज चल रहे जहानाबाद के सांसद अरुण कुमार उनके समर्थन में उतर आए। कुशवाहा के एनडीए छोड़ने को लेकर बिहार में बयानबाजी शुरू हो गई है। राजद और कांग्रेस ने एनडीए में कुशवाहा की उपेक्षा का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ही नहीं सांसद भी छोड़ सकते हैं कुशवाहा का साथ

रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा को जहां अरुण कुमार का साथ मिला है वहीं पार्टी के तीसरे सांसद ने जदयू के संपर्क में होने की बात स्वीकार कर सियासी हलकों में हलचल पैदा कर दी है। माना जा रहा है कि पार्टी के दो विधायकों के साथ एक सांसद भी कुशवाहा का साथ छोड़ सकते हैं। 

पार्टी के सांसद रामकुमार शर्मा ने स्वीकार कर लिया है कि उनकी बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई है। नीतीश से बातचीत के बारे में वे कुशवाहा को भी बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश से बात करने में गलत क्या है। वे राजग की मजबूती के पक्षधर हैं। वे चाहते हैं कि रालोसपा भी राजग में रहे। उन्होंने कुशवाहा से भी आग्रह किया है कि वे भी राजग के साथ रहें।

सांसद ने कहा कि भाजपा की तरफ से कुशवाहा को अभी तक कुछ कहा नहीं गया है। सुशील मोदी ने भी सीटों के बंटवारे को लेकर कुछ नहीं कहा है। इसलिए अभी भी संभावना है की सब लोग एक होंगे। उन्होंने कहा कि अगर उपेंद्र कुशवाहा राजग के नहीं रहते हैं तो हम घर तो नही बैठेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed