{"_id":"58cbb1ac4f1c1b2d5a32a390","slug":"these-challenges-will-be-in-front-of-the-new-government-of-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी की नई सरकार के सामने होंगी ये 5 बड़ी चुनौतियां","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
यूपी की नई सरकार के सामने होंगी ये 5 बड़ी चुनौतियां
amarujala.com-Submitted By:विकास जांगड़ा
Updated Fri, 17 Mar 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में सत्ता की चाबी अब भाजपा के हाथ लग गई है। चुनाव में जनता ने जमकर वोट किया और अप्रत्याशित बहुमत देकर भाजपा समेत पूरे देश को चौंका दिया है। पर भाजपा की असली परीक्षा अब शुरू होने वाली है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के सभी नेताओं ने जमकर यूपी की अखिलेश सरकार पर निशाना साधा और जनता को विकास, सुशासन और किसानों को कर्ज माफी जैसे सपने दिखाए। इनमें से कितने सच हो पाते हैं यह आने वाले वक्त में पता लग जाएगा। लेकिन यूपी में कुछ मुद्दों से पार पाना प्रचंड बहुमत वाली भाजपा सरकार के लिए भी चुनौती साबित होगा।
कानून व्यवस्था
यूपी में कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा है। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा ने इसे बड़ा उछाला। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी भी रैलियों के मंच से थानों को सपा का दफ्तर की बात कहते नहीं थके थे। ऐसे में भाजपा के लिए भी यह मुद्दा बड़ी चुनौती है।
किसानों से किए वादे
यूपी में कानून व्यवस्था के बाद बड़ा मुद्दा होगा किसानों का कर्ज माफ और उनकी उन्नति के लिए काम करना। करीब-करीब हर चुनावी रैली में पीएम मोदी ने इस मुद्दे को यूपी के किसानों के समक्ष रखा और सरकार बनते ही पहली किश्त में कर्ज माफी का वादा किया। अब जबकि भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है तो किसानों की कर्ज माफी नई सरकार के लिए बहुत बड़ा मुद्दा होने वाला है।

समीकरण साधना होगा सबसे बड़ी चुनौती
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
समीकरण साधना
यूपी समीकरणों का प्रदेश है और राजनीति उन्हें साधने की कला। ऐसे में हिंदुत्ववादी छवि के रहते बीजेपी के सामने यूपी के जातिगत और विशेषकर धार्मिक समीकरण साधना बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा यूपी में सत्ता और संगठन के बीच समीकरण बिठाना भी मुख्यमंत्री के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
आर्थिक व्यवस्था
उत्तर प्रदेश की आर्थिक हालत को संभालना और उसे उठाना भी नई सरकार के लिए बड़ी चुनौती होगा। विशेषकर तब जब प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है। छवि है कि जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनती है वहां उद्योग धंधों के जरिए राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया जाता है। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि भाजपा यूपी में कितनी और किस तरीके के उद्योग ला पाती है।
बेरोजगारी
यूपी में कानून-व्यवस्था और किसानों से जुड़े मुद्दे से भी बड़ा मुद्दा है बेरोजगारी। यूपी में रोजगार और नौकरी बहुत बड़ी समस्या है। नोटबंदी के बाद तो कहा भी जा रहा है कि लघु और मध्यम उद्योगों पर काफी असर पड़ा है। ऐसे में रोजगार के नए अवसर पैदा करना और लोगों को नौकरी देना नई सरकार के लिए बड़ी समस्या होगी।