{"_id":"67339715d3e629d265076a12","slug":"there-will-soon-be-a-fight-between-machines-and-humans-in-the-world-cds-anil-chauhan-s-big-statement-on-war-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Warfare: दुनिया में जल्द मशीन और इंसान के बीच होगी लड़ाई; युद्ध की चुनौतियों पर सीडीएस अनिल चौहान का बड़ा बयान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Warfare: दुनिया में जल्द मशीन और इंसान के बीच होगी लड़ाई; युद्ध की चुनौतियों पर सीडीएस अनिल चौहान का बड़ा बयान
Tue, 12 Nov 2024 11:28 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:28 PM IST
सार
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध की संभावनाएं फिर विकसित हो रहीं हैं। अब तक लड़ाई इंसान और इंसान के बीच होती रही है। इंसान अच्छी तरह से संरक्षित हो सकता है।
विज्ञापन
जनरल अनिल चौहान, सीडीएस
- फोटो : ANI
विस्तार
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने युद्ध की बदलती चुनौतियों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अब तक लड़ाई हमेशा इंसानों के बीच होती रही है। मगर अब दुनिया एक ऐसे युग में प्रवेश करने जा रही है, जिसमें लड़ाई मशीन और इंसान के बीच होगी। इसके बाद यह लड़ाई मशीनों के बीच होगी।
दिल्ली में मनोहर पर्रिकर इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस में हुए कार्यक्रम में सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध की संभावनाएं फिर विकसित हो रहीं हैं। अब तक लड़ाई इंसान और इंसान के बीच होती रही है। इंसान अच्छी तरह से संरक्षित हो सकता है। हथियारों से लैस हो सकता है। उसे एक मोबाइल प्लेटफॉर्म पर रखा जा सकता है। पहले यह एक घोड़ा हुआ करता था। अब वह हमलावर हेलीकॉप्टर हो सकता है। इससे साफ है कि लड़ाई हमेशा दो इंसानों के बीच हो सकती है।
जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अब हम एक ऐसे युग में प्रवेश करने जा रहे हैं, अब लड़ाई मशीन और इंसान के बीच हो सकती है। कल को यह लड़ाई मशीन और मशीन के बीच हो सकती है। युद्ध क्षेत्र में यह बड़ा बदलाव केवल रोबोटिक्स की वजह से होने जा रहे हैं। सीडीएस ने कार्यक्रम में अंतरिक्ष और साइबरस्पेस जैसे क्षेत्रों के बारे में भी बात की, जो भविष्य के युद्धों के लिए प्रमुख क्षेत्र हो सकता है।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन