फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There will be Weather disturbances for three days in North India, today warning of storm

उत्तर भारत में तीन दिन खराब रहेगा मौसम, आज आंधी तूफान की चेतावनी

Wed, 15 Apr 2020 01:44 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Apr 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
There will be Weather disturbances for three days in North India, today warning of storm
धूल भरी आंधी(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

उत्तर भारत में चढ़ते पारे के साथ बुधवार को कई राज्यों में धूल भरी आंधियों का असर देखने को मिल सकता है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने अगले तीन दिन तक मौसम का मिजाज तीखा रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


इस दौरान धूल भरी आंधियों के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश भी होने के आसार हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने सरकारी एजेंसी सफर के हवाले से कहा है कि मंगलवार से बृहस्पतिवार तक मौसम के तेवर कई रंग बदलते दिखाई देंगे। बुधवार को तेज आंधी के बाद हवा में पीएम-10 कणों का प्रदूषण बढ़ सकता है, जिससे सांस लेने में परेशानी पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि कोरोना के संक्रमण से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी में तेजी से चढ़ रहे पारे का असर हल्की बारिश के बाद भी 40 डिग्री के पार ही रहने के आसार हैं। लेकिन 17 अप्रैल को पश्चिम विक्षोभ का असर थोड़ी राहत दे सकता है।

यूपी में 40 के पार दस्तक देने लगा है पारा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, बिहार के गया नवादा, जमुई बांका और मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात तथा पश्चिम बंगाल के कई जिलों में पारे ने 40 डिग्री के पार दस्तक देनी चालू कर दी है। इन राज्यों में चिलचिलाती धूप के चलते दोपहर में झुलसने के आसार अभी से बनने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed