फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There will be no injustice to other backward classes while giving reservation to Maratha community: CM Shinde

Maharashtra: 'मराठाओं को आरक्षण देते समय OBC के साथ नहीं होगा अन्याय', मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर CM शिंदे

Wed, 26 Jun 2024 09:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 26 Jun 2024 09:44 PM IST
सार

Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानमंडल के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण देने के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) या किसी अन्य समुदाय के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
There will be no injustice to other backward classes while giving reservation to Maratha community: CM Shinde
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) की ओर से राज्य विधानसभा के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर बुधवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की चाय पार्टी का बहिष्कार किया। इस पर शिंदे ने कहा कि विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता। उसे केवल नौटंकी में दिलचस्पी है। 

विज्ञापन


शिंदे ने कहा, विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता। यह अंतिम सत्र था इसलिए महने सोचा था कि वे (विपक्ष) आएंगे। उन्हें सिर्फ नौटंकी में दिलचस्पी है।

 
 
मुख्यमंत्री शिंदे ने विधानमंडल के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर कहा कि मराठा समुदाय को आरक्षण देने के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) या किसी अन्य समुदाय के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा। यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिंदे ने कहा कि शिवसेना- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) गठबंधन सरकार के बजट का लाभ किसानों, युवाओं और महिलाओं को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, "मराठा समुदाय को आरक्षण देते समय ओबीसी या किसी अन्य समुदाय के साथ कोई अन्याय नहीं किया जाएगा।" उन्होंने याद दिलाया कि उनकी सरकार ने इससे पहले मराठा समुदाय को 10 फीसदी आरक्षण देने के लिए विधानमंडल का विशेष सत्र आहूत किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed