{"_id":"5d028ba0bdec226dad017973","slug":"there-was-no-meeting-between-pm-modi-and-pakistan-pm-imran-khan-in-sco-summit","type":"story","status":"publish","title_hn":"न नजरें मिलीं न हाथ, एससीओ सम्मेलन में पीएम मोदी और इमरान खान में नहीं हुई कोई बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न नजरें मिलीं न हाथ, एससीओ सम्मेलन में पीएम मोदी और इमरान खान में नहीं हुई कोई बात
Fri, 14 Jun 2019 01:38 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे। जहां उनकी मुलाकात दुनिया के कई दिग्गज नेताओं से हुई। लेकिन दुनियाभर की नजर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और पीएम मोदी की मुलाकात पर टिकी थी। समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इन दोनों नेताओं ने ही एक दूसरे से बात तक नहीं की। दोनों ही नेताओं ने एक दूसरे से हाथ तक नहीं मिलाया है।
वहीं इमरान खान ने कहा कि पीएम मोदी हाल के लोकसभा चुनावों में जीते गए बड़े जनादेश का इस्तेमाल दोनों देशों के बीच संबंधों को सुधारने और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए करेंगे। इमरान खान ने रूस की सरकारी समाचार एजेंसी स्पुतनिक के साथ एक साक्षात्कार में यह बात कही।
उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों (भारत-पाकिस्तान) को बातचीत के माध्यम से शांति और अपने मतभेदों को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर दोनों देश चाहे तो कश्मीर जैसे मुद्दों का भी हल बातचीत के जरिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sources: There was no meeting between Prime Minister Narendra Modi and Pakistan PM Imran Khan. No exchange of pleasantries between the two leaders. #SCOSummit (file pics) pic.twitter.com/wMvoy19LgY
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 13, 2019