फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There Was Love Jihad in Mahabharata claims assam Congress chief Bhupen Borah Big news in hindi

एक नजर में: 'महाभारत में भी हुआ था लव जिहाद', असम कांग्रेस अध्यक्ष के बिगड़े बोल; पढ़ें देश की प्रमुख खबरें

Fri, 28 Jul 2023 07:39 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 28 Jul 2023 07:39 AM IST
विज्ञापन
There Was Love Jihad in Mahabharata claims assam Congress chief Bhupen Borah Big news in hindi
भूपेन बोरा - फोटो : सोशल मीडिया

असम प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन बोरा ने गुरुवार को कहा कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की शादी लव-जिहाद थी। राज्य में बोरा के इस वक्तव्य की निंदा हो रही है। बोरा ने आगे कहा, गांधारी भी लव-जिहाद की शिकार हुई थीं। धृतराष्ट्र ने गांधारी के साथ लव-जिहाद करके शादी की थी। तभी तो वह आंखों पर पट्टी बांधकर रखती थीं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पलटवार करते हुए कहा, लव और जिहाद दोनों को मिलाया नहीं जा सकता। कहा, भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मणी के बीच में प्रेम हुआ था। महाभारत काल के कई प्रेम की कहानी मिल जाएंगी। आजकल लव-जिहाद हो रहा है। इसलिए हत्याएं हो रही हैं।

विज्ञापन


300 साल पुराना मकबरा हटाने के कोर्ट के आदेश से पुरातत्ववेत्ता नाराज
मद्रास हाईकोर्ट ने हाल ही में अपने एक फैसले में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय को निर्देश दिया था कि कोर्ट परिसर में स्थित 300 पुराने मकबरे को वहां से हटाया जाए। इसे लेकर तमाम शीर्ष पुरातत्ववेत्ताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। अंग्रेजों के जमाने का यह मकबरा मद्रास लॉ कॉलेज में स्थित है और संरक्षित स्थलों में शुमार है। इस बीच, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की तरफ से फैसले को हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष चुनौती देने की तैयारी की जा रही है। मद्रास हाईकोर्ट ने बी मनोहरन की याचिका पर मकबरा स्थानांतरित करने का आदेश देने के साथ कहा था, मकबरे का कोई पुरातात्विक या ऐतिहासिक महत्व है और न ही यह कलात्मक दृष्टि से उत्कृष्ट कृति है। इस पर पुरातत्वविदों ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


12 वर्षीय गुंजन ने तीन ऊंची चोटियों को पार कर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड 
गोवा की 12 वर्षीय पर्वतारोही गुंजन पंकज प्रभु नार्वेकर ने 62 घंटे में 6000 मीटर की तीन चोटियों पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। आठवीं की छात्रा गुंजन ने लद्दाख क्षेत्र में मार्खा घाटी की तीन चोटियों माउंट कांग यात्से-द्वितीय (6,250-मीटर), माउंट रेपोनी मल्लारी-प्रथम (6,097-मीटर) और माउंट रेपोनी मल्लारी-द्वितीय (6,113-मीटर) पर्वत शृंखलाओं पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की है। गुंजन ने कहा कि अब मेरा लक्ष्य दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करना है।  गुंजन ने कहा कि जब हम गए तो मौसम काफी खराब था। चलते समय मेरे पैर बर्फ में घुटनों तक और कुछ जगहों पर तो घुटनों के ऊपर तक बर्फ आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र आईएस मॉड्यूल मामले में एनआईए ने की 5वीं गिरफ्तारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को महाराष्ट्र आईएस मॉड्यूल मामले में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन की हिंसक गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में 43 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एनआईए ने एक बयान में कहा, महाराष्ट्र आईएस मॉड्यूल मामले में एनआईए की ओर से की गई यह पांचवीं गिरफ्तारी है। आरोपी की पहचान डॉ. अदनानअली सरकार के रूप में हुई है।

कर्नाटक : शौचालय वीडियो मामले में भाजपा का प्रदर्शन, जांच की मांग
उडुपी शौचालय वीडियो मामले को लेकर भाजपा ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर के आवास के पास प्रदर्शन किया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि वह आरोपी लड़कियों का साथ दे रही है। उडुपी के कॉलेज शौचालय में साथी छात्रा का वीडियो बनाने की घटना के कई दिन बाद तीन छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भाजपा ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है।

अरुणाचल प्रदेश में आंख के संक्रमण के बढ़े मामले, कई जिलों में स्कूल बंद
अरुणाचल प्रदेश में आंख के संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते कई जिलों में स्कूलों को बंद किया गया है। प्रशासन के मुताबिक, राजधानी ईटानगर और लोंगडिंग जिले के कनुबारी उप-संभाग के बाद नामसाई और पूर्वी सियांग प्रशासन ने आंखों में संक्रमण के प्रकोप को रोकने के लिए कुछ दिनों के लिए स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। पूर्वी सियांग में सभी निजी और सरकारी स्कूल दो अगस्त तक बंद रहेंगे, जबकि नामसाई में शैक्षणिक संस्थानों में गतिविधियां 31 जुलाई तक निलंबित कर दी गई हैं।

1.34 करोड़ अप्रवासी भारतीयों में से 66% से अधिक खाड़ी देशों में
देश के बाहर बसे अनुमानित 1.34 करोड़ अप्रवासी भारतीयों में से 66 फीसदी से अधिक खाड़ी देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कुवैत, कतर, ओमान और बहरीन में हैं। विदेश मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में यह जानकारी दी है। यह डाटा मार्च 2022 तक का है। नागपुर के बैंकर अभय कोलारकर ने कुछ महीने पहले सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत भारतीय मूल के व्यक्तियों से जुड़ा डाटा मांगा था। मंत्रालय ने अपने जवाब में बताया कि एक अनुमान के तहत 210 देशों में 1.34 करोड़ अप्रवासी भारतीय रहते हैं। इनमें से 88.5 लाख प्रवासी भारतीय छह खाड़ी देशों में हैं। इनमें 34.1 लाख संयुक्त अरब अमीरात, 25.9 लाख सऊदी अरब, 10.2 लाख कुवैत, 7.4 लाख कतर, 7.7 लाख ओमान और 3.2 लाख भारतीय बहरीन में रहते हैं। मंत्रालय के मुताबिक 12.8 लाख लोग अमेरिका में रहते हैं जबकि ब्रिटेन में 3.5 लाख, ऑस्ट्रेलिया में 2.4 लाख, मलयेशिया में 2.2 लाख और कनाडा में 1.7 लाख भारतीय हैं।


एएमयू कोर्ट के लिए निर्विरोध चुने जाएंगे पांच भाजपा, एक बसपा सांसद
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सर्वोच्च शासी निकाय एएमयू कोर्ट के लिए पांच भाजपा और एक बसपा सांसद चुने जाएंगे। यह पहला मौका है, जब कुंवर दानिश अली को छोड़कर लोकसभा से पांचों सांसद भाजपा के होंगे। इसमें भाजपा के मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल, अमरोहा से बसपा के सांसद कुंवर दानिश अली, महेश शर्मा नोएडा से, भोला सिंह बुलंदशहर, सतीश गौतम अलीगढ़ और राजवीर सिंह एटा के सांसद हैं। इसके लिए छह नामांकन हुए हैं। ऐसे में सर्वसम्मति से चयन तय माना जा रहा है।  चुनावों के लिए अधिसूचना 24 जुलाई को जारी की थी। 26 जुलाई तक नामांकन कराना था। 2 अगस्त को चुनाव होना था, और इसी दिन मतगणना भी होनी थी, लेकिन केवल छह ही नामांकन दाखिल होने के कारण अब मतदान नहीं होगा, सभी सांसदों को निर्विरोध ही चुन लिया जाएगा। अल्पसंख्यकों के अधिकारों की हिमायत करने वाले किसी भी सांसद ने कोर्ट सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में भाग ही नहीं लिया। लोकसभा में 27 मुस्लिम सांसदों में से दानिश को छोड़कर किसी ने इस चुनाव के लिए नामांकन नहीं भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed