फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There is no photo in welcome poster of President Murmu in Meghalaya BJYM Slamed State government

Meghalaya: राष्ट्रपति मुर्मू के स्वागत पोस्टर में महामहिम की फोटो ही नहीं, भाजयुमो ने कहा- यह संविधान का अपमान

Wed, 17 Jan 2024 12:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 17 Jan 2024 12:03 AM IST
सार

पोस्टर राज्य की राजधानी शिलॉन्ग और पश्चिमी गारो हिल्स जिले के अलग-अलग इलाकों में लगे हुए थे। बिजली खंभो, दीवारों, पेड़ों पर पोस्टर लगे हैं। बता दें, पोस्टरों में उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग और स्नियावभालंग धर की तस्वीरें भीं थीं। पोस्टर में राज्य का प्रतीक भी अंकित है।

विज्ञापन
There is no photo in welcome poster of President Murmu in Meghalaya BJYM Slamed State government
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मेघालय के दौरे पर हैं। इस दौरान जगह-जगह उनके स्वागत के लिए पोस्टर लगाए गए। हालांकि, हैरानी की बात इसमें यह है कि पूरे पोस्टर में राष्ट्रपति मुर्मू की फोटो ही नहीं है। बल्कि राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा की तस्वीर लगी हुई थी।

विज्ञापन

पोस्टर राज्य की राजधानी शिलॉन्ग और पश्चिमी गारो हिल्स जिले के अलग-अलग इलाकों में लगे हुए थे। बिजली खंभो, दीवारों, पेड़ों पर पोस्टर लगे हैं। बता दें, पोस्टरों में उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसोंग और स्नियावभालंग धर की तस्वीरें भीं थीं। पोस्टर में राज्य का प्रतीक भी अंकित है।

विज्ञापन

राष्ट्रपति के बजाय स्थानीय नेताओं को दर्शाने वाले पोस्टर भाजपा युवा मोर्चा को रास नहीं आए। उन्होंने इसके लिए राज्य सरकार की आलोचना की। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष मेवाकर लिंगदोह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस पर आपत्ति जताई है। लिंगदोह ने लिखा कि इस अज्ञानता ने न केवल भारत की माननीय राष्ट्रपति का अपमान किया है। बल्कि, संविधान का भी अपमान किया है। राष्ट्रपति संवैधानिक पद है। हम इस तरह के अपमान को स्वीकार नहीं कर सकते। राज्य के मुख्यमंत्री को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि राज्य में कितनी लापरवाही से काम किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed