फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There is going to be a bigger change in Maharashtra politics: Dilip Ghosh on sharad pawar

Politics: 'महाराष्ट्र की राजनीति में जल्द ही बड़ा बदलाव...' पवार के NCP प्रमुख पद से इस्तीफा देने पर बोली BJP

Wed, 03 May 2023 09:31 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 03 May 2023 09:31 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। काफी दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल चल रही है।

विज्ञापन
There is going to be a bigger change in Maharashtra politics: Dilip Ghosh on sharad pawar
दिलीप घोष शरद पवार पर बोलते। - फोटो : social media

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने मंगलवार दोपहर एलान किया था कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने पद से इस्तीफा देने की बात कही, जिसके बाद भाजपा ने राजनीति में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। काफी दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल चल रही है। कुछ बातचीत चल रही है। यह उसी का नतीजा है। घोष ने कहा कि एनसीपी का अस्तित्व संकट में है, शरद पवार अपनी सत्ता खो रहे हैं। जिस तरह से पवार पावर लेकर चल रहे थे, वो पावर अब खतरे में है। महाराष्ट्र की राजनीति में बहुत बड़ा बदलाव होने वाला है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि वहां जिस आधार पर लोगों ने वोट दिया था, उसी को देखते हुए राजनीति हो रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ा: अजित पवार को छोड़ NCP के सभी नेताओं की अपील- इस्तीफा वापस लें साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है, मंगलवार दोपहर को शरद पवार ने एलान किया था कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं। उन्होंने पद से इस्तीफा देने की बात भी कही। पवार ने कहा था कि अब मैं चाहता हूं कि एनसीपी की जिम्मेदारी कोई और संभाले। मैंने कई साल तक पार्टी की जिम्मेदारी संभाली है और अब पार्टी का नेतृत्व नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे, लेकिन पार्टी अध्यक्ष पद से रिटायर होना चाहते हैं। 


यह भी पढ़ें- Sharad Pawar: शरद पवार का एलान- राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से दे रहा इस्तीफा, अब कौन लेगा उनकी जगह?

पवार ने कार्यक्रम में मौजूद 600 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि इतने लंबे करियर के बाद व्यक्ति को रुकने के बारे में भी सोचना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह सक्रिय राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे। 

इस घोषणा से राकांपा कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया और आत्महत्या की धमकी दी। वहीं पवार के भतीजे अजीत ने कहा था कि राकांपा प्रमुख को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने में दो से तीन दिन लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed