फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   there is a danger of cancer on millions of North Indian Auto Rikshaw drivers in Mumbai

मुंबई के लाखों उत्तर भारतीय ऑटो रिक्शा चालकों पर मंडरा रहा कैंसर का खतरा

Tue, 14 May 2019 10:00 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 14 May 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
there is a danger of cancer on millions of North Indian Auto Rikshaw drivers in Mumbai
सांकेतिक तस्वीर

तंबाकू उत्पादों के सेवन की वजह से मुंबई के लाखों ऑटो चालकों पर कैंसर का शिकार होने का खतरा मंडरा रहा है। इनमें बड़ी संख्या में ऑटो रिक्शाचालक उत्तर भारतीय हैं। मुंबई के कैंसर पेशेंट्स एड एसोसिएशन (सीपीएए) द्वारा ऑटो चालकों पर किए अध्ययन में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन

 
सीपीएए ने करीब 35 हजार ऑटो चालकों के मुंह के स्वास्थ्य की जांच में पाया कि इनमें से 45 फीसदी में कैंसर के खतरे के लक्षण उभर चुके हैं। मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन में आधिकारिक रूप से तीन लाख से ज्यादा ऑटो रिक्शाचालक हैं, जबकि अवैध रूप से चलने वाले ऑटोरिक्शा चार लाख से अधिक हैं। 
विज्ञापन


सीपीएए की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनीता पीटर ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत कहा कि आने वाले वर्षों में यह बड़ा खतरा है। मुंबई में करीब 70 से 80 फीसदी ऑटोचालक उत्तर भारतीय हैं। ज्यादातर ऑटोचालक तंबाकू, गुटका या पान मसाला खाते हैं। इससे इनके मुंह में अक्सर छाले रहते हैं। कैंसर की शुरुआत से पहले मुंह के अंदर सफेद दाग पड़ जाते हैं, जिन्हें मेडिकल की भाषा में ल्यूकोप्लेकिया कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्टेज में तंबाकू उत्पादों का सेवन बंद नहीं किया तो खतरा बढ़ता जाता है। जो मुंह या गले के कैंसर के रूप में सामने आ सकता है। पीटर ने कहा कि सीपीएए इन ऑटोरिक्शा चालकों को तंबाकू का सेवन छोड़ने के लिए अभियान चलाएगा और उन्हें जागरूक बनाने के लिए मराठी के बजाय हिंदी में प्रचार करेगा। उन्होंने कहा कि ऑटोरिक्शा चालकों की जीवन परिस्थितियां बहुत अच्छी नहीं होती और वे तनाव की वजह के तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं परंतु भविष्य में कैंसर जैसे जानलेवा खतरे को देखते हुए उन्हें यह छोड़ देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed