{"_id":"6607b5e588c05860f5025bdb","slug":"there-are-4-5-issues-over-which-this-rally-has-been-organised-says-jairam-ramesh-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mega Rally: कांग्रेस का आरोप- देश का लोकतंत्र खत्म कर रही भाजपा, पांच मुद्दों को लेकर रैली में भरेंगे हुंकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mega Rally: कांग्रेस का आरोप- देश का लोकतंत्र खत्म कर रही भाजपा, पांच मुद्दों को लेकर रैली में भरेंगे हुंकार
Sat, 30 Mar 2024 12:19 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:19 PM IST
सार
Mega Rally: इंडी गठबंधन ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च के दिन महारैली का आयोजन किया है। कांग्रेस ने कहा है कि भाजपा इस देश के लोकतंत्र से खेल रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया जयराम रमेश
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव की तारीखें जैसे जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे वैसे विपक्ष भी सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमलावर हो रहा है। बता दें कि इंडी गठबंधन ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया है। 31 मार्च को महारैली आयोजित की गई है, जिसमें विपक्षी दलों के तमाम नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन
पांच मुद्दों को लेकर रैली- जयराम रमेश
इस रैली को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश का कहना है कि चार पांच मुद्दों को लेकर इसका आयोजन हो रहा है। इन मुद्दों में उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे को प्रमुखता से रखा है। इसके साथ ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मामला भी रैली में उठाया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने 31 जनवरी को जमीन घोटाले से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया था। झारखंड के सीएम चंपई सोरेन भी कल की रैली में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा ने जिन लोगों को निशाना बनाया है, हमें उन्हें बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए।
लोकतंत्र खत्म करने में लगी भाजपा- दीपक बाबरिया
दिल्ली कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया का कहना है कि गठबंधन की कल 'लोकतंत्र बचाओ रैली' होने जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि भाजपा देश के लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने में लगी है। उन्होंने कहा कि देश में किसान आंदोलन कर रहे हैं, युवा परेशान हैं, पेपर लीक हो रहे हैं, बलात्कार पीड़ित महिलाओं के आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि इन सभी मुद्दों को राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उठाया तो विपक्षी एकता को तोड़ने के लिए विपक्ष के नेताओं को गिरफ्तार किया गया।