फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   their children misbehaved with the elderly in corona epidemic

शर्मनाक: कोरोना महामारी में बुजुर्गों के साथ उनके बच्चों ने ही किया दुर्व्यवहार

Wed, 16 Jun 2021 06:28 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 06:28 AM IST
सार

  • वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्ग महामारी के कारण जरूरी सेवाओं से रहे वंचित
  • हेल्प एज इंडिया की बुजुर्गों पर सर्वेक्षण रिपोर्ट में हुआ खुलासा

विज्ञापन
their children misbehaved with the elderly in corona epidemic
मास्क लगाए एक बुजुर्ग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस से सबसे अधिक खतरा बुजुर्गों को है। इसके बावजूद महामारी के दौर में बुजुर्गों को अपनों ने ही परेशान किया। उन्हें यातना दी। यहां तक की जरूरी दवाएं और पौष्टिक खाना तक नसीब नहीं हो सका।

विज्ञापन


हेल्प एज इंडिया द्वारा वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों पर किए गए सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार 48.7 फीसदी बुजुर्गों ने बताया कि महामारी के बीच उनके बच्चों द्वारा ही उनसे दुर्व्यवहार किया गया। सर्वेक्षण में शामिल 74.4 फीसदी बुजुर्गों ने बताया कि उन्होंने महामारी के बीच अनादर का सामना किया।
विज्ञापन


25.6 फीसदी ने बताया कि उन्हें थप्पड़ तक मारा गया। 30.8 फीसदी  ने मौखिक दुर्व्यवहार की बात कही है जबकि 17.9 फीसदी ने आर्थिक शोषण की शिकायत की। वृद्धाश्रम में रहने वाले 34.1 फीसदी ने बताया कि महामारी के दौर में उन्होंने देखभाल करने वाले या परिवार के सदस्यों के बदले व्यवहार को भी महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार 66.2 फीसदी बुजुर्गों को टीके की एक डोज लगी थी जबकि 33.8 फीसदी को अब तक एक भी खुराक नहीं लगी है।

बुजुर्गों की देखभाल करने वाले भी तंग
महामारी के बीच वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की देखभाल करने वाले लोग भी तंग रहे। बुजुर्गों की देखभाल में जुटे 60.2 फीसदी कर्मचारियों ने बताया कि महामारी के दौरान जरूरी वस्तुओं और सेवाओं को हासिल करना मुश्किल हुआ।


कोरोना के कारण वृद्धाश्रमों में भोजन, किराने का सामान और दवाओं जैसी जरूरी चीजों के लिए परेशान होना पड़ा। यही नहीं 34.3 फीसदी वृद्वाश्रमों में महामारी के दौरान कर्मचारियों का भी संकट रहा जिस कारण बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed