{"_id":"5c8fa149bdec221424306a2a","slug":"theft-of-5-lakh-from-former-gujarat-chief-minister-shankersinh-vaghela-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के घर से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के घर से पांच लाख की चोरी
Mon, 18 Mar 2019 07:16 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 18 Mar 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
शंकर सिंह वाघेला (फाइल फोटो)
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला के घर से पांच लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी हो गए। पुलिस ने बताया कि नेपाल के एक दंपती पर चोरी का आरोप है। यह नेपाली जोड़ा घरों में काम करता है। वाघेला का घर "वसंत वागड़ो' गांधीनगर शहर की बाहरी सीमा पर पेठापुर गांव के पास स्थित है।
विज्ञापन
बता दें कि वाघेला के घर में चोरी पिछले साल अक्तूबर में हुई थी, लेकिन इसकी शिकायत 17 मार्च यानी रविवार को दर्ज कराई गई। यह शिकायक वाघेला के कर्मचारी सूर्य संह चावड़ा ने दर्ज कराई है। बता दें कि पूर्व कांग्रेस नेता वाघेला अब राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में हैं।
विज्ञापन
पेठापुर पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायक में कहा गया है कि, शंभू गोरखा उर्फ बसुदेव नेपाली और उसकी पत्नी शारदा ने कथित रूप से तीन लाख रुपये नकद और दो लाख रुपये कीमत के जेवर चुराए और नेपाल के कैलाली जिले में ले गए हैं।
विज्ञापन
नकदी और जेवर वाघेला की पत्नी गुलाब बा के कमरे में रखे हुए थे। चावड़ा की शिकायत के मुताबिक नेपाली दंपती पर शक तब गया जब वह कुछ दिनों के लिए घर जाने की बात कहकर गए लेकिन नेपाल से वापस नहीं लौटे।
चावड़ा ने शिकायत में कहा कि शंभू को चार साल पहले नौकरी दी गई थी। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बंगला परिसर में ही रहता था। अक्तूबर में नेपाली दंपती यह कह कर नेपाल गए थे कि वह अपने बच्चों का वहां के स्कूल में एडमिशन कराना चाहते हैं।
सात फरवरी को वाघेला की पत्नी का ध्यान गया कि परिवार के एक शादी समारोह में पहनने के लिए निकाले गए जेवर और नकद रुपये नहां नहीं हैं। परिवार ने जब बाकी नौकरों से पूछताछ की तब पता चला कि जहां से चोरी हुई वहां सफाई की जिम्मेदारी नेपाली दंपती की थी।
पुलिस के मुताबिक जब चावड़ा ने शंभू से फोन पर बात की तो उसने जल्द ही वापस लोटने की बात कही। लेकिन, जब वह वापस नहीं लौटा तो इस बात पर यकीन हो गया की नेपाली दंपती ही चोरी कर नेपाल भाग गए।