{"_id":"6714b809fcaafe585f08f1c8","slug":"theft-at-sree-padmanabha-swamy-temple-four-held-in-kerala-news-in-hindi-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से बर्तन की चोरी, हरियाणा से चार लोगों को हिरासत में लिया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से बर्तन की चोरी, हरियाणा से चार लोगों को हिरासत में लिया गया
Sun, 20 Oct 2024 01:28 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 20 Oct 2024 01:28 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में तिरुवनंतपुरम के श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कांसे का बर्तन चुराने के आरोप में हरियाणा से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इस पारंपरिक बर्तन को स्थानीय भाषा में उरुली के नाम से जाना जाता है। इसका उपयोग पुराने समय में पूजा करने के लिए किया जाता था। लोग इसे गुप्त तहखानों में रखते थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "आरोपियों में से एक डॉक्टर है और उसके पास ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता है।" उनके और दो-तीन महिलाओं के एक समूह ने पिछले हफ्ते मंदिर का दौरा किया था। उन्होंने गुरुवार को मंदिर में चोरी की।
मंदिर से बरंतन गायब होने के बाद मंदिर प्रबंधकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को ढूंढ निकाला। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से हरियाणा में ट्रेस किया गया और बाद में पुलिस में उन्हें हिरासत में ले लिया। आरोपियों को आज दिन में तिरुवनंतपुरम लाने की संभावना है। बता दें कि इस मंदिर में पुलिस चौबीसों घंटे पहरा देती है। सबसे सुरक्षित माने जाने वाली मंदिर में चोरी की घटना ने सुरक्षाकर्मियों को चौंका दिया।