फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The world's fastest electric aircraft was tested successfully

दुनिया के सबसे तेज इलेक्ट्रिक विमान का सफल रहा परीक्षण

Mon, 05 Oct 2020 05:59 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Oct 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
The world's fastest electric aircraft was tested successfully
सांकेतिक तस्वीर

ऐसे समय में जब सड़कों पर बिजली से चलने वाले वाहन उतरने लगे हैं। वह समय दूर नहीं जब हवा में भी इनका राज होगा। पूरी तरह बिजली से चलने वाले विमान के लिए ब्रिटिश ऑटोमोबाइल कंपनी रॉल्स रॉयस के तकनीक का सफल परीक्षण किया गया।

विज्ञापन


दावा किया कि इसकी रफ्तार करीब 300 मील प्रति घंटा है यह बिजली से विमान उड़ाने की सबसे तेज गति वाली तकनीक है। इस तकनीक को जिस प्लेन कोर पर अंजाम दिया गया, उसे आयनबर्ड नाम दिया गया है।
विज्ञापन



 इसके लिए इतनी ऊर्जा उपयोगी हुई, उतने में 250 घरों को बिजली सप्लाई दी जा सकती है। कंपनी ने ब्रिटेन की मोटर कंपनी यासा और उड्डन क्षेत्र के स्टार्टअप इलेक्ट्रोफ्लाइट के साथ इसका इंजन विकसित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न कंपनी और विशेषज्ञों को मानना है कि बिजली की शक्ति अपनाकर पृथ्वी पर कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सकता है। यही वजह है कि सड़क व रेल परिवहन में इसका उपयोग बढ़ा है। 


वायुयान काफी ऊर्जा की खपत करते हैं। अगर उन्हें बिजली से ऊर्जा मिले तो कार्बन उत्सर्जन और ज्यादा तेजी से घटा सकेंगे।

पहली उड़ान इसी वर्ष से, विस्तृत परीक्षण 2021 से
रॉल्स रॉयर के अनुसार, आयनबर्ड की पहली उड़ान इसी वर्ष करवाई जा सकती है। वहीं, उड़ान के समयबद्ध परीक्षण 2021 के शुरुआती महीनों में होंगे। इसके लिए सिंगल सीट, तीन एक्सल मोटर का डिजाइन तैयार किया जा सकता है।

खासियतें

  • 500 हॉर्स पावर

 

  • 6000 लीथियम आयन ऊर्जा सेल से युक्त इंजन

 

  • 320 किमी दूरी तय करने की क्षमता

 

  • 480 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार

 

  • 2400 प्रॉपेलर रोटेशन प्रति मिनट की अधिकतम गति हासिल की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed