{"_id":"5e904bd28ebc3e6fbe7cd470","slug":"the-white-house-started-following-pm-narendra-modi-on-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Lockdown: व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी को फॉलो किया, दुनिया के इकलौते ऐसे नेता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus Lockdown: व्हाइट हाउस ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी को फॉलो किया, दुनिया के इकलौते ऐसे नेता
Fri, 10 Apr 2020 04:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 10 Apr 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के इकलौते ऐसे नेता बन गए हैं जिन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने फॉलो किया है। बता दें कि दो दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन भेजने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद भी कहा था।
विज्ञापन
बता दें कि दुनिया भर में समस्या का सबब बने कोरोना वायरस की मार अमेरिका बुरी तरह झेल रहा है। ऐसे समय में अमेरिका को हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की जरूरत थी। इसे कोरोना के इलाज में असरदार माना जा रहा है, इसलिए ट्रंप ने भारत से ये दवा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
बता दें कि भारत ने देश में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा को बाहर भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन, राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर और मानवता के आधार पर भारत सरकार ने भी प्रतिबंधों को हटाते हुए ये दवा अमेरिका को उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
बता दें कि अमेरिका के राष्ट्पति कार्यालय का ट्विटर हैंडल The White House कुल 19 लोगों को फॉलो करता है। अभी तक भारत से वह केवल पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) और राष्ट्रपति का आधिकारिक ट्विटर हैंडल को फॉलो करता था। इसमें अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल भी शामिल हो गया है।