फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the war against corona:  More than 60 million peoples given vaccines in 72 days, eight states share 60% 

कोरोना से जंग: 72 दिनों में देश के छह करोड़ से ज्यादा लोगों को लगे टीके, आठ राज्यों की हिस्सेदारी 60 फीसदी

Sun, 28 Mar 2021 07:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 28 Mar 2021 07:31 PM IST
सार

  • कोरोना की दूसरी लहर के बीच बीते दो दिन से रोज 60 हजार से ज्यादा मरीज मिल रहे
  • वहीं टीकाकरण भी तेज हो रहा है, एक अप्रैल से 45 साल से ज्यादा के लोगों को टीके लगेंगे

विज्ञापन
the war against corona:  More than 60 million peoples given vaccines in 72 days, eight states share 60% 
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देश में जहां कोरोना की दूसरी लहर से चिंता पैदा हो रही है, वहीं महामारी के खिलाफ जंग भी तेजी से जारी है। टीकाकरण के 72 वें दिन यानी रविवार तक देश के छह करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए जा चुके थे। इसमें आठ राज्यों की हिस्सेदारी 60 फीसदी है। 

विज्ञापन

केंद्रीय स्वाथ्स्य मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे तक मिली प्रॉविजनल रिपोर्ट के अनुसार देश में 6,02,69,782 लोगों को टीके लगाए जा चुके थे। यह टीकाकरण 9,85,018 सत्रों में किया गया। यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। 

विज्ञापन
इन आठ राज्यों में तेजी से टीकाकरण
अब तक के टीकाकरण में आठ राज्यों- केरल, मप्र, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तरप्रदेश, राजस्थान व मध्यप्रदेश में अच्छी प्रगति देखने को मिली है। इन राज्यों में अब तक हुए टीकाकरण की 60 फीसदी हिस्सेदारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में टीकाकरण केंद्र स्थापित

दिल्ली के जेल विभाग ने तिहाड़ जेल के भीतर कोविड-19 रोधी टीकाकरण केंद्र स्थापित किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को जेल संख्या तीन में केंद्रीय कारागार अस्पताल में यह केंद्र स्थापित किया गया। जेल अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़, रोहिणी और मंडोली जेलों के 70 से 80 कैदियों को अब तक टीके लगाए गए हैं।

24 घंटे में 62 हजार से ज्यादा नए मामले

इस बीच देश में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले दो दिनों से कोरोना के दैनिक मामले 60,000 के पार आ रहे हैं। हालांकि कोरोना को रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन कोरोना पर काबू पाना टेढ़ी खीर जैसा हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 62,714 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 300 से ज्यादा लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 312 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 62,714 मामले सामने आए हैं, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा 62,258 था। रोजाना 60,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमण का कुल आंकड़ा बढ़कर 1,19,71,624 हो गया है। वहीं इस खतरनाक वायरस के आगे 312 लोगों ने हार मान ली है और कोरोना से मरने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,61,552 हो गया है। 
 

15 फरवरी के बाद सक्रिय मामलों में भारी बढ़ोतरी

इसके अलावा देश में लगातार कई दिनों से एक में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या संक्रमित मरीजों की संख्या से काफी कम आ रही है। मसलन, पिछले 24 घंटे में 28,739 मरीज ही कोरोना से ठीक हुए हैं, जबकि संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साठ हजार के भी पार है, यानी रोजाना संक्रमित मामलों की संख्या में आधे मरीज से ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में मौजूदा समय में 1,13,23762 लोग कोरोना की चपेट से बाहर निकल गए हैं। लेकिन संक्रमित मामलों में तेजी की वजह से सक्रिय मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 4,86,310 हो गया है। बता दें कि 15 फरवरी के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों में भारी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed