फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The victory of Kruse in Nagaland, is the smallest, TMP leader's victory in Tripura is the biggest

Election Result: नगालैंड में इतिहास रचने वालीं क्रुसे की जीत सबसे छोटी, त्रिपुरा में TMP नेता की जीत सबसे बड़ी

Thu, 02 Mar 2023 08:07 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 02 Mar 2023 08:07 PM IST
सार

Election Result: चुनाव में सबसे छोटी जीत भाजपा और एनपीपी गठबंधन की महिला उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने महज सात वोटों से जीत दर्ज कीं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी केनेजाखो नखरो को हराया। नगालैंड सलहूतुनू क्रुसे के अलावा हेकानी जखालू दीमापुर-तीन विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
The victory of Kruse in Nagaland, is the smallest, TMP leader's victory in Tripura is the biggest
नगालैंड में सबसे छोटी और सबसे बड़ी जीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव के नजीजे गुरुवार को आ गए। त्रिपुरा और नगालैंड में फिर से भाजपा गठबंधन की वापसी हुई। इसके अलावा मेघालय में एनपीपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। माना जा रहा है कि यहां भी भाजपा अपने पुराने साथी के साथ मिलकर सरकार बना लेंगी। इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि इस चुनाव में किस उम्मीदवार के नाम सबसे छोटी जीत दर्ज की और किसे सबसे बड़े अंतर से विजय हाथ लगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सबसे छोटे अंतर से जीत
इस बार चुनाव में सबसे छोटी जीत भाजपा और एनपीपी गठबंधन की महिला उम्मीदवार सलहूतुनू क्रुसे ने महज सात वोटों से जीत दर्ज कीं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी केनेजाखो नखरो को हराया। सलहूतुनू क्रुसे के अलावा हेकानी जखालू दीमापुर-तीन विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है। नगालैंड में ऐसा पहली बार होगा, जब कोई महिला उम्मीदवार विधानसभा पहुंचेंगी। इस बार जीत हासिल करने वाली दोनों महिला विधायक भाजपा-एनपीपी गठबंधन से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे बड़े अंतर से जीत
सबसे बड़े अंतर से जीत की बात करें तो टिपरा मोथा पार्टी की स्वप्ना देबबर्मा ने 21649 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने सीपीआई (एम) के रविचंद्रन देबबर्मा को शिकस्त दी। टिपरा मोथा पार्टी ने पहली बार चुनावों में शिरकत की थी। पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 सीटों पर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed