फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the trial of speed weight and break of telgo train

टेल्गो ट्रेन: रफ्तार, वजन और ब्रेक का एक साथ ट्रायल

Thu, 28 Jul 2016 03:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Thu, 28 Jul 2016 03:42 AM IST
विज्ञापन
the trial of speed weight and break of telgo train

दिल्ली-मथुरा रेल ट्रैक पर बुधवार को हाईस्पीड ट्रेन टेल्गो ने मथुरा से कोसीकलां तक 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ लगाई। इस दौरान ट्रेन में करीब 200 क्विंटल वजन भी रखा गया। इस दौरान मथुरा से कोसीकलां तक कई दफा इमरजेंसी ब्रेक लगाकर कोच की क्षमता परखी गई।

विज्ञापन


स्पेनिश कोच टेल्गो वाली ट्रेन ने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से कोसीकलां रेलवे स्टेशन तक की दूरी 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तय की। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर मथुरा जंक्शन से रवाना हुई और 12 बजकर 42 मिनट पर कोसीकलां पहुंची।
विज्ञापन


दूसरी बार शाम को चार बजे रवाना हुई और चार बजकर 29 मिनट पर कोसीकलां पहुंची। इस ट्रायल में तकनीकी रूप से यह देखा गया कि अगर गाड़ी में इमरजेंसी ब्रेक लगाए जाएं तो जर्क का असर किस प्रकार कोच पर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेल्गो का ट्रायल अब नई दिल्ली-मुंबई के बीच

the trial of speed weight and break of telgo train

200 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ने वाली हाईस्पीड टेल्गो ट्रेन के मथुरा-पलवल रेलखंड पर सफल ट्रायल के बाद अब नई दिल्ली-मुंबई के बीच एक अगस्त से ट्रायल शुरू होगा। टेल्गो की रफ्तार में बाधा बने डीजल इंजन को भी हटा दिया गया है। अब ट्रायल इलेक्ट्रिक इंजन के साथ होगा।

स्पेनिश कोच टेल्गो का पहला ट्रायल मुरादाबाद मंडल में किया गया था। दूसरा ट्रायल मथुरा-पलवल के बीच किया गया। सबसे चुनौतीपूर्ण रूट पर टेल्गो में रेत की बोरियां लादकर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक दौड़ाया गया। भारी भरकम डीजल इंजन के कारण टेल्गो की रफ्तार में बाधा आ रही थी।

अब रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली-मुंबई के बीच ट्रायल शुरू करने की तिथि एक अगस्त से घोषित कर दी हैं। ट्रायल डब्ल्यूएपी-5 व डब्ल्यूएपी-4 इंजन के साथ किया जाएगा। एक अगस्त को इस रूट का पहला ट्रायल 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल तक किया जाएगा।

तीन अगस्त को मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली के बीच दूसरा ट्रायल होगा। पांच अगस्त को दोबारा नई दिल्ली से होने वाले ट्रायल में टेल्गो की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे रखी जाएगी। डीसीएम नीरज भटनागर ने बताया कि मंडल की टीम के सदस्य नई दिल्ली से होने वाले इस ट्रायल में सहयोग करेंगे। बता दें, हाईस्पीड टेल्गो ट्रेन नई दिल्ली से मुंबई के बीच चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed