{"_id":"6089a08ede178e75b22f0917","slug":"the-total-number-of-covid19-vaccine-doses-administered-in-the-country-stands-approx-15-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरणः देशभर में टीका लेने वालों की संख्या 15 करोड़ के करीब पहुंची, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीकाकरणः देशभर में टीका लेने वालों की संख्या 15 करोड़ के करीब पहुंची, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
Wed, 28 Apr 2021 11:21 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:21 PM IST
सार
रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड-19 रोधी टीका लेने वालों की संख्या 14,98,77,121 हो गई है। इनमें 93,66,239 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक जबकि 61,45,854 एचसीडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी गई।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण
- फोटो : ANI
विस्तार
देशभर में बुधवार को 20 लाख और लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दिए जाने के साथ ही टीका लेने वालों की संख्या 15 करोड़ के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रात आठ बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड-19 रोधी टीका लेने वालों की संख्या 14,98,77,121 हो गई है।
विज्ञापन
इनमें 93,66,239 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों (एचसीडब्ल्यू) को टीके की पहली खुराक जबकि 61,45,854 एचसीडब्ल्यू को दूसरी खुराक दी गई। वहीं, अग्रिम मोर्चे के 1,23,09,507 कर्मियों को पहली जबकि 65,99,492 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को दूसरी खुराक दी गी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा 5,09,75,753 और 31,42,239 लाभार्थी 45 से 60 वर्ष के हैं जिन्हें पहली और दूसरी खुराक दी गई। जबकि 5,14,70,903 और 98,67,134 लोग 60 वर्ष से अधिक आयु हैं जिन्होंने टीके की पहली और दूसरी खुराक ली। टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में 103वें दिन बुधवार को रात आठ बजे तक कुल 20,49,754 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई।
विज्ञापन