फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Supreme Court will be Paperless

पेपरलैस होगा सुप्रीम कोर्ट, नहीं दाखिल करने होंगे दस्तावेज

Fri, 24 Mar 2017 05:06 AM IST
amarujala.com- presented by : संदीप भट्ट
amarujala.com- presented by : संदीप भट्ट Updated Fri, 24 Mar 2017 05:06 AM IST
विज्ञापन
The Supreme Court will be Paperless
जल्द ही याचिकाकर्ताओं को सुप्रीम कोर्ट में ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट के भारी भरकम कागजी दस्तावेज दाखिल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा है कि सात महीने के भीतर ट्रायल कोर्ट व हाईकोर्ट में भारी भरकम कागजी दस्तावेजों को फाइल करने की जरूरत नहीं होगी और शीर्ष अदालत पेपरलैस हो जाएगी। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा कि हम निचली अदालतों के कागजी दस्तावेज फाइल करने की चली आ रही प्रथा पर रोक लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें छह-सात महीने में इसमें सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हम ट्रायल कोर्ट और हाईकोर्ट के दस्तावेजों को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से इकट्ठा करेंगे। उन्होंने बताया कि याचिकाकर्ताओं को महज कागजी दस्तावेजों के जरिए यह बताना होगा कि किन आधारों पर उन्होंने निचली अदालतों के फैसले को चुनौती दी है। वहीं एक अन्य सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने इस बात पर जोर दिया कि कागजों की बर्बादी पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed