{"_id":"60082d3e53901044a70fe668","slug":"the-supreme-court-collegium-approved-the-appointment-of-four-judges-of-the-karnataka-high-court-as-permanent-judges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के चार जजों को स्थायी जज नियुक्त करने को मंजूरी दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के चार जजों को स्थायी जज नियुक्त करने को मंजूरी दी
Wed, 20 Jan 2021 06:46 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 20 Jan 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के चार अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधान न्यायाधीश एस बोबडे की अध्यक्षता में यहां हाल ही में हुई एक बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी, जिसे बुधवार को शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया। यह मंजूरी 16 दिसंबर 2020 को दी गई थी।
विज्ञापन
स्थायी न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किये गए अतिरिक्त न्यायाधीशें में न्यायमूर्ति एस आर कृष्णा कुमार, न्यायमूर्ति अशोक एस किनागी, न्यायमूर्ति सूरज गोविंदराज और न्यायमूर्ति सचिन शंकर मागादुम शामिल हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि पांच सदस्यीय कॉलेजियम में बोबडे के अलावा न्यायमूर्ति एन वी रमण, न्यायमूर्ति आर एफ नरीमन, न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर शामिल हैं।
विज्ञापन