फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The special trains will run in the summer holidays

यात्रीगण ध्यान दें! गर्मी की छुट्टियों में चलेंगी विशेष ट्रेनें

Wed, 01 Mar 2017 01:27 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 01 Mar 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
The special trains will run in the summer holidays

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 82911/82912 वलसाड-छपरा के बीच वाया इलाहाबाद सप्ताह में एक दिन चलेगी।

विज्ञापन


इसका संचालन वलसाड से 16 अप्रैल से 25 जून के बीच प्रत्येक रविवार को तथा छपरा से 18 अप्रैल से 27 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार को होगा। ट्रेन में एसएलआर श्रेणी के  दो, सामान्य श्रेणी के छह, स्लीपर श्रेणी के सात, एक भोजनयान, दो थर्ड एसी तथा एक सेकेंड एसी कोच होगा।
विज्ञापन


इसी तरह 09411/09412 अहमदाबाद-पटना के बीच वाया इलाहाबाद चलेगी। अहमदाबाद से 10 अप्रैल से 26 जून के बीच प्रत्येक सोमवार को तथा पटना से 12 अप्रैल से 28 जून के बीच प्रत्येक बुधवार को ट्रेन का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भोजनयान समेत सेकेंड एसी के पांच, थर्ड एसी के सात कोच होंगे।

मुंबई से पटना के बीच भी चलेगी विशेष ट्रेंन।

The special trains will run in the summer holidays

रेलवे प्रशासन ने मुंबई छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से पटना के बीच एकतरफा विशेष साप्ताहिक गाड़ी चलाने का भी निर्णय लिया है। मुंबई से गाड़ी संख्या 01177 तीन अप्रैल से 26 जून के बीच प्रत्येक सोमवार को रवाना होगी, जो छिवकी के रास्ते पटना पहुंचेगी।

ट्रेन में सामान्य श्रेणी के आठ कोच तथा सामान्य चेयरकार के 10 कोच होंगे। पटना से मुंबई छत्रपति टर्मिनस के बीच भी एकतरफा विशेष गाड़ी संख्या 02054 चार अप्रैल से 27 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार को चलेगी, जो छिवकी के रास्ते मुंबई पहुंचेगी।

इसमें भी सामान्य श्रेणी के आठ कोच तथा सामान्य चेयरकार के 10 कोच होंगे। इसके साथ 01117/01118 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर के बीच साप्ताहिक विशेष गाड़ी चलेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलेगी।

The special trains will run in the summer holidays

गाड़ी संख्या 01107 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चार अप्रैल से 27 जून के बीच प्रत्येक मंगलवार को तथा गाड़ी संख्या 01108 गोरखपुर से छह अप्रैल से 29 जून के बीच प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

वाया इलाहाबाद चलने वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के आठ कोच तथा सामान्य चेयरकार के 10 कोच होंगे। इसके साथ 01115/01116 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलेगी।

गाड़ी संख्या 01115 लोकमान्य टर्मिनस से एक अप्रैल से 24 जून के बीच प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 01116 गोरखपुर से दो अप्रैल से 25 जून के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी।

छिवकी के रास्ते चलने वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के आठ कोच तथा सामान्य चेयरकार के 10 कोच होंगे।

यह ट्रेन पांच अप्रैल से 28 जून के बीच प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

The special trains will run in the summer holidays

इसके अलावा गाड़ी संख्या 01187 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मडुआडीह के बीच वाया इलाहाबाद होकर चलेगी। यह ट्रेन पांच अप्रैल से 28 जून के बीच प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

इसमें सामान्य श्रेणी के पांच, स्लीपर श्रेणी के छह, थर्ड एसी चार एवं सेकेंड एसी का एक कोच होगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 02088 मडुआडीह से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच वाया इलाहाबाद छह अप्रैल से 29 जून के बीच प्रत्येक गुरुवार को ट्रेन चलेगी।

गाड़ी संख्या 01350 पटना से पुणे के बीच नौ अप्रैल से दो जुलाई के बीच प्रत्येक रविवार को चलेगी। वाया छिवकी चलने वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी पांच, स्लीपर के छह, थर्ड एसी चार एवं सेकेंड एसी का एक कोच होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed