{"_id":"671a823b826ae2a5f401b227","slug":"the-shooter-was-about-to-flee-abroad-after-murder-police-said-a-promise-was-made-to-get-a-fake-passport-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baba Siddique: हत्या के बाद विदेश भागने वाला था शूटर, पुलिस बोली- फर्जी पासपोर्ट बनवाने का किया गया था वादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Baba Siddique: हत्या के बाद विदेश भागने वाला था शूटर, पुलिस बोली- फर्जी पासपोर्ट बनवाने का किया गया था वादा
Thu, 24 Oct 2024 10:52 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: बशु जैन
Updated Thu, 24 Oct 2024 10:52 PM IST
सार
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्तूबर की रात उनके बेटे और कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकलने के दौरान गोली मारी गई थी। जिसके बाद लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक शूटर गुरमेल सिंह विदेश भागने की तैयारी में था। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरमेल सिंह से मास्टरमांइड ने फर्जी पासपोर्ट बनवाने का वादा भी किया था। इसके साथ ही उसे 50 हजार रुपये भी दिए गए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि 2019 में हरियाणा के कैथल निवासी गुरमेल सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को डर था कि उसे मामले में दोषी ठहराया जाएगा। इसलिए वह देश छोड़ना चाहता था। पुलिस ने बताया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या साजिश रचने वालों ने उससे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर भारत छोड़ने में उसकी मदद करने का वादा किया था।
विज्ञापन
धर्मराज और शिव कुमार को दी गई थी रकम
पुलिस ने बताया कि शिवकुमार, धर्मराज और गुरमेल सिंह लगातार साजिशकर्ता शुभम लोनकर और मास्टरमाइंड मोहम्मद जीशान अख्तर के संपर्क में थे। हत्या को अंजाम देने के लिए शिवकुमार और धर्मराज को 1.5 से 2 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। मुंबई पुलिस का कहना है कि पहले नितिन सप्रे और राम कनौजिया को बाबा सिद्दीकी की हत्या की सुपारी दी गई थी। उन्होंने कई दिनों तक सिद्दीकी के घर और कार्यालय की रेकी की। इसमें रूपेश मोहोल (21), करण साल्वी (19) और शिवम कोहाड़ (20) भी उनके साथ थे। लेकिन सप्रे और कनौजिया ने हत्या को अंजाम देने के लिए 50 लाख रुपये की मांग की, लेकिन साजिशकर्ताओं को लगा कि रकम बहुत बड़ी है। इसके बाद शिवकुमार और अन्य को यह काम सौंपा गया।
विज्ञापन
12 अक्तूबर को हुई थी बाबा सिद्दीकी की हत्या
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को 12 अक्तूबर की रात उनके बेटे और कांग्रेस नेता जीशान सिद्दीकी के ऑफिस से बाहर निकलने के दौरान गोली मारी गई थी। जिसके बाद लीलावती अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। हत्याकांड में सबसे पहले आरोपी गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप को सबसे पहले पकड़ा गया था। इसके बाद हत्याकांड की साजिश रचने वाले आरोपी शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया गया। कुछ दिन बाद एक और आरोपी हरीश कुमार को पकड़ा गया। हत्याकांड में मुंबई पुलिस अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं हत्याकांड के मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम, शुभम लोनकर और मोहम्मद जीशान अख्तर फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन