फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Russia Ukraine War Air India's Second Evacuation Flight from Bucharest Lands In Delhi

देखें वीडियो: यूक्रेन से एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट पहुंची दिल्ली, सिंधिया ने गुलाब देकर किया छात्रों का स्वागत

Sun, 27 Feb 2022 08:46 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Feb 2022 08:46 AM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच लगातार चौथे दिन भी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। रूस की तरफ से ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए जा रहे हैंष इनसब के बीच भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर स्वदेश वापसी की कोशिशें तेज कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Air India's Second Evacuation Flight from Bucharest Lands In Delhi
यूक्रेन से लौटे यात्रियों का स्वागत - फोटो : Twitter@Air India

विस्तार

यूक्रेन में चल रही जंग के बीच  भारतीय नागरिकों को अपने देश सुरक्षित वापस लाने के लिए कोशिशें तेज कर दी गई है। इस बीच अब एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट भी रविवार को दिल्ली पहुंच चुकी है। इसमें 250 लोगों ने स्वदेश वापसी की। सुबह करीब तीन बजे यह विमान दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। वहीं एक और विमान ने यूक्रेन से उड़ान भर दी है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गर्मजोशी से स्वागत किया
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यूक्रेन से सकुशल लौटे यात्रियों को उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें गुलाब दिया। विमान के अंदर यात्रियों के साथ बातचीत करते हुए सिंधिया ने सभी यात्रियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि यूक्रेन से प्रत्येक भारतीयों को सुरक्षित रूप से वापस लाया जाएगा। कृपया अपने सभी दोस्तों और अपने सभी सहयोगियों को यह संदेश दें कि हम उनके साथ हैं और हम उनके सुरक्षित मार्ग की गारंटी देंगे। प्रधान मंत्री मोदी यूक्रेन के राष्ट्रपति के लगातार संपर्क में हैं और हर भारतवासी की वापसी  सुनिश्चित करने के लिए बात कर रहे हैं। सिंधिया ने कहा कि रूसी सरकार के साथ भी बातचीत जारी है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं हर एक नागरिक की वापसी के बाद ही हम चैन के सांस लेंगे । हम आपका स्वागत करते हैं। सिंधिया ने सुरक्षित वापसी के लिए एयर इंडिया के चालक दल को भी धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन


यहां देखं वीडियो 

Koo App

Union Min Jyotiraditya M. Scindia welcomed the 250 Indians who safely returned from Ukraine on the second Air India flight at the Delhi Airport. The Minister received & interacted with them along with MoS MEA V. Muraleedharan #OperationGanga

View attached media content

- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 27 Feb 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
 

तीसरी फ्लाइट भी पहुंची दिल्ली
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से तीसरी फ्लाइट भी दिल्ली पहुंच गई है। इस फ्लाइट में 240 भारतीय नागरिक हैं जिन्हें बुडापेस्ट के रास्ते यूक्रेन से निकाला जा रहा है।


देखें वीडियो- पीयूष गोयल ने भी किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed