Chandrayaan-3: 'मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में...', ISRO ने चांद पर घूमते रोवर का नया वीडियो किया जारी
इसरो ने एक वीडियो साझा किया है। साथ ही लिखा कि ऐसा महसूस होता है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां स्नेहपूर्वक देख रही हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सुरक्षित मार्ग की तलाश में रोवर को घुमा दिया है। इस घुमाने की प्रक्रिया को लैंडर इमेजर कैमरे द्वारा कैद किया गया है।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 31, 2023
The rover was rotated in search of a safe route. The rotation was captured by a Lander Imager Camera.
It feels as though a child is playfully frolicking in the yards of Chandamama, while the mother watches affectionately.
Isn't it?🙂 pic.twitter.com/w5FwFZzDMp
इसरो ने इसका वीडियो भी साझा किया है। साथ ही लिखा कि ऐसा महसूस होता है मानो कोई बच्चा चंदामामा के आंगन में अठखेलियां कर रहा हो और मां स्नेहपूर्वक देख रही हो।
गौरतलब है, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चांद पर जाने के तीसरे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल (एलएम) आज चंद्रमा की सतह को छू चुका है। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) वाला एलएलएम ने बुधवार की शाम 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया। इस मिशन की सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ (रूस) के बाद चांद पर 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने वाला चौथा देश बन गया है।
चंद्रयान-3 की सफलता के साथ ही भारत चंद्रमा के अनछुए अपेक्षाकृत बड़े दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश भी बन गया। चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इस मिशन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े कुछ शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रही। चंद्रयान-3 मिशन में अपना योगदान देने वाले कई शेयरों के भाव बुधवार के कारोबारी सोशन के दौरान अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर भी पहुंच गया था।