फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The Padma Awards 2021, Padma Vibhushan, Padma Bhushan, Kirti chakra, Mahavir chakra awards announced by government

पद्म पुरस्कारों की घोषणा: जापान के पूर्व पीएम, रामविलास पासवान सहित इन्हें मिलेगा सम्मान

Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 25 Jan 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
The Padma Awards 2021, Padma Vibhushan, Padma Bhushan, Kirti chakra, Mahavir chakra awards announced by government
सरकार ने की पद्म पुरस्कार 2021 की घोषणा - फोटो : amar ujala

सरकार ने सोमवार को पद्म पुरस्कार 2021 की घोषणा कर दी है। इस पुरस्कार के अंतर्गत मुख्य रूप से तीन श्रेणियां होती हैं। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। आइए जानते हैं वर्ष 2021 में इन पुरस्कारों से किन्हें सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


पद्म विभूषणः जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल, मौलाना वहीदुद्दीन खान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी श्री नरिंदर सिंह कपानी(मरणोपरांत), डॉ बेले मोनप्पा हेगड़े
विज्ञापन

 

पद्म भूषणः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और लखनऊ के धर्मगुरु कल्बे सादिक (मरणोपरांत),  केशुभाई पटेल(मरणोपरांत), रजनीकांत श्रॉफ, तारलोचन सिंह, चंद्रशेखर कांबरा, कृष्णन नायर शांतकुमारी
 

यहां देखें पद्म श्री पुरस्कार की पूरी सूचीः-

परमवीर चक्र, महावीर चक्र, शौर्य चक्र
इन पुरस्कारों के अलावा परमवीर चक्र, महावीर चक्र, शौर्य चक्र की भी घोषणा की गई है।  कर्नल संतोष बाबू को (मरणोपरांत) महावीर चक्र से सम्मानित किया गया है। सूबेदार संजीव कुमार (मरणोपरांत) को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। मई 2020 में जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में अपनी जान गंवाने वाले मेजर अनुज सूद को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। वहीं पूर्वी लद्दाख एवं अन्य क्षेत्रों में चीन के खिलाफ बहादुरी से लड़ने वाले 37 भारतीय जवानों को भी वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed