जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक, होम पेज पर लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे पूजा’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की वेबसाइट सोमवार को हैक कर ली गई। वेबसाइट को हैक करने के बाद हैकर्स ने होमपेज को पूरी तरह ब्लैक कर दिया। जिसके बाद वेबसाइट खोलने पर ‘हैप्पी बर्थडे पूजा’ लिखा संदेश दिख रहा था।
The official website of #JamiaMilliaIslamiaUniversity was hacked late midnight on Tuesday. On visiting, the website (https://t.co/TWvnvwtJvV), the web-page displayed a birthday greeting, which read, "Happy Birthday Pooja. Your love."
विज्ञापन
Read @ANI Story |https://t.co/gLQWPswLFH pic.twitter.com/7lGG1Hrkq8विज्ञापन विज्ञापन— ANI Digital (@ani_digital) May 21, 2018
हालांकि संस्थान का कहना है कि इस मामले को उनका आईटी डिपार्टमेंट देखेगा। देर रात तक किसी संगठन या व्यक्ति की ओर से हैक की जिम्मेदारी भी नहीं ली गई थी। हालांकि यह पूजा कौन है इसे लेकर ट्विटर और सोशल साइटों पर कयासों का दौर चलता रहा।
बता दें इससे पहले भी कई यूनिवर्सिटी और मंत्रालयों की वेबसाइट हैक हो चुकी हैं। साथ ही यूनिवर्सिटी की ओर से इस मामले में पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि जब भी कोई ग्रुप वैबसाइट हैक करता है तो वो अपना नाम छोड़ देता है लेकिन इस मामले में पहली बार ऐसा हो रहा है कि Happy Birthday Pooja लिखा गया है।