फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The news story of alleged resignations being carried on news channel based on unnamed sources is completely incorrect says surjewala 

हार पर हाहाकार: सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका के इस्तीफे की खबर पर भड़की कांग्रेस, बताया शरारतपूर्ण और गलत

Sat, 12 Mar 2022 09:41 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 12 Mar 2022 09:41 PM IST
सार

इस चैनल ने सूत्रों के हवाले से कहा था कि सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका कल होने वाली कांग्रेस की बैठक में इस्तीफा दे देंगे।

विज्ञापन
The news story of alleged resignations being carried on news channel based on unnamed sources is completely incorrect says surjewala 
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

एक न्यूज चैनल की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इस्तीफे की खबर को लेकर पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई है। विश्वस्त खबरें देने के लिए पहचाने जाने वाले इस चैनल ने सूत्रों के हवाले से कहा था कि सोनिया, राहुल और प्रियंका कल होने वाली कांग्रेस की बैठक में इस्तीफा दे देंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई 
इस खबर पर कांग्रेस ने सख्त आपत्ति जताई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अज्ञात स्रोतों के आधार पर एक चैनल पर कांग्रेस नेताओं के कथित इस्तीफे की खबर पूरी तरह से अनुचित, शरारतपूर्ण और गलत है। एक टीवी चैनल का सत्तारूढ़ भाजपा के कहने पर काल्पनिक स्रोतों से निकलने वाली इस तरह की निराधार कहानियों को प्रसारित करना अनुचित है। 

विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व में बदलाव की आवश्यकता नहीं : अधीर रंजन
लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक कमजोरी है और इसी वजह से हम चुनाव हारे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व में बदलाव की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने पूछा कि यदि नेतृत्व में बदलाव किया जाता है तो इसका मतलब राहुल गांधी या प्रियंका गांधी को हटाना होगा, ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा। राहुल और प्रियंका दोनों ने पूरे दिल से मेहनत की और उनकी कोशिशों पर कोई शक नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतृत्व बदलने की नहीं, पार्टी के पुन:संयोजन की जरूरत : सिंघवी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए पार्टी के पुन:संयोजन की बात कही। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व में बदलाव की आवश्यकता नहीं है। शीर्ष नेतृत्व कभी भी न भागा है न ही गोली का सामना करने से हिचका है। वे हर जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं। हमें पार्टी के निचले स्तर पर पुन:संयोजन की आवश्यकता है। विश्वास है कि अगस्त में पार्टी के आंतरिक चुनाव संपन्न हो जाएंगे।  

निराश न हो पार्टी कार्यकर्ता : पवन खेड़ा
पार्टी नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया कि पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनावों से निराश न हों और उसी जोश व उत्साह के साथ लड़ाई जारी रखें। क्या पतझड़ में पेड़ की जड़ें समर्पण करती हैं? 

अगस्त-सितंबर में मिल जाएगा नया अध्यक्ष
कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव चल रहे हैं और पार्टी को नया अध्यक्ष 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच मिल जाएगा। इसके बाद कांग्रेस कार्यकारिणी समिति के चुनाव अक्तूबर में होंगे।

चुनावों में कांग्रेस को करारी हार मिली
पांच राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर के चुनावों में कांग्रेस को करारी हार मिली है। वह किसी भी राज्य में सरकार नहीं बना पाई और पंजाब में सत्ता गंवा बैठी। उत्तर प्रदेश में भी प्रियंका गांधी वाड्रा का अभियान काम नहीं आया। यहां कांग्रेस महज दो सीटों पर ही सिमट गई। गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में वह मुकाबले में भी नहीं आ पाई।  


हार के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष ने पार्टी की अहम बैठक बुलाई है जिसमें मंथन किया जाएगा। वहीं कांग्रेस के असंतुष्ट धड़े जी -23 ने भी सोनिया पर दबाव बढ़ाते हुए तुरंत इस हार को लेकर बैठक बुलाने की मांग की थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed