फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The National Investigation Agency is conducting searches over half a dozen locations in Bengaluru

Karnataka: आतंकी साजिश के मामले में NIA की छापेमारी, बंगलूरू के आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर तलाशी जारी

Wed, 13 Dec 2023 11:46 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 13 Dec 2023 11:46 AM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी बंगलूरू के आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर आतंकी साजिश मामले में तलाशी ले रही है। 

विज्ञापन
The National Investigation Agency is conducting searches over half a dozen locations in Bengaluru
NIA - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी बंगलूरू के आधे दर्जन से अधिक स्थानों पर आतंकी साजिश मामले में तलाशी ले रही है। एनआईए की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया है। बता दें कि सोमवार की रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने बंगलूरू में राज भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने इसे अफवाह करार दिया था। 
विज्ञापन


शुरू हुई एनआईए की छापेमारी 
उन संदिग्धों के ठिकानों पर अभी भी तलाशी अभियान जारी है, जिन पर आतंकियों से जुड़े होने की आशंका है। यह तलाशी तब शुरू की गई जब नौ दिसंबर को महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न इलाकों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन के 15 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए की टीम ने महाराष्ट्र में पुणे, मीरा रोड, ठाणे और कर्नाटक में बंगलूरू समेत 44 अन्य स्थानों पर छापेमारी की। 
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान भारी पैमाने पर नकदी, धारदार हथियार, कई दस्तावेज, स्मार्टफोन समेत अन्य कई चीजें जब्त की गई। जांच में यह भी मालूम चला कि आईएसआईएस के महाराष्ट्र मॉड्यूल के सभी सदस्य महाराष्ट्र से ही काम कर रहे हैं। नफरत और अशांति का रास्ता चुनते हुए ये आतंकी देश में शांति भंग करने और केंद्र सरकार के खिलाफ जंग की शुरुआत करने की कोशिश कर रहे थे। इसी साल एनआईए ने आईएसआईएस के महाराष्ट्र मॉड्यूल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed