दिल्ली की मॉडल ने मुंबई में की आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की रहने वाली मॉडल करमजीत कौर (27) ने मुंबई में आत्महत्या कर ली। मॉडल कौर (27) उर्फ नेहा अपने ब्वायफ्रेंड जितेंद्र सिंह के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है इसलिए यह पता नहीं चल पाया है कि उसने किस वजह से आत्महत्या की।
पुलिस के अनुसार कौर ने बुधवार की करीब रात 12 बजे अपने फ्लैट में खुदकुशी की। वह अंधेरी के चार बंगला इलाके में स्थित अपने फ्लैट में रहती थी। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब उसका ब्वायफ्रेंड घर लौटा और उसे दरवाजा अंदर से बंद मिला।
जितेन्द्र सिंह करीब साढ़े दस बजे से ही कौर को फोन कर रहा था लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद जब भीतर से कोई जवाब नहीं आया तो उसने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजे का लॉक तोड़कर अंदर घुसी तो वहां का नजारा भयानक था। कौर सीलिंग फैन से लटकी हुई थी। उसे कूपर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी
अंबोली पुलिस के अनुसार करमजीत कौर ईद के एक दिन पहले ही दिल्ली से मुंबई आई थी। उसकी लंबे समय से सिंह से दोस्ती थी और उससे शादी करना चाहती थी लेकिन कौर के गुस्सैल स्वभाव के चलते जितेन्द्र सिंह शादी करने से मना कर रहा था। कौर के ब्वायफ्रेंड जितेन्द्र ने पुलिस को बताया है कि एक दिन पहले उसका कौर से झगड़ा हुआ था और वह घर छोड़कर चला गया था।
लेकिन, बाद में जब उसने कौर को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। मुंबई पुलिस के डीसीपी अशोक दुधे ने बताया कि अंबोली पुलिस एडीआर दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।