{"_id":"57d6a5c34f1c1b942cd47629","slug":"the-last-stop-came-in-the-36-rafael-fighter-aircraft-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय वायुसेना की जल्द बढ़ेगी ताकत, मिलेंगे '36 राफेल' विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारतीय वायुसेना की जल्द बढ़ेगी ताकत, मिलेंगे '36 राफेल' विमान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 12 Sep 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
'36 राफेल' लड़ाकू विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई महीनों से अटके '36 राफेल' लड़ाकू विमान के सौदे को सरकार ने अंतिम रूप दे दिया है। बता दें कि इस सौदे की घोषणा पिछले साल प्रधानमंत्री के फ्रांस दौरे के दौरान की गई थी। इस सौदे के तहत सरकार ने फ्रांस से 7.8 बिलियन यानि करीब 55 हजार करोड़ में 36 'राफेल' लड़ाकू विमानों खरीदेगी।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद भारतीय वायु सेना को यह विमान मिलने वाले हैं। पिछले कई सालों से भारत यह लड़ाकू विमान खरीदने के प्रयास कर रहा था, लेकिन किसी न किसी वजह से भारत और फ्रांस के बीच की यह डील अटकी हुई थी।
विज्ञापन
पिछले साल प्रधानमंत्री ने अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान यह ऐलान किया था। कि भारत फ्रांस से सीधे तौर पर '36 राफेल' विमान खरीदना चाहता है। भारत ने इन राफेल विमानों का सौदा विमान बनाने वाली कंपनी दसाल्ट-एवियशन के साथ किया है।
विज्ञापन
इस सौदे के शुरूआती चरण में भारत 36 विमान खरीदेगा और बाकी के विमान भारत में ही बनाएं जाएगे। भारत ने इस सौदे में आने वाली कीमत और ऑपसेट क्लॉज जैसी बाधाओं को पार कर लिया है। फ्रांस ने सौदे के तहत भारत से करीब 65 हजार करोड़ रुपए की मांग की थी लेकिन सरकार ने सम कीमत में इस सौदे को तय कर लिया है।