{"_id":"6597b44e858ac097cd0be9e8","slug":"the-kolkata-police-received-a-mail-regarding-bomb-threat-at-the-indian-museum-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: कोलकाता पुलिस को मिली भारतीय संग्रहालय को बम से उड़ाने की धमकी, दर्शकों की एंट्री पर रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: कोलकाता पुलिस को मिली भारतीय संग्रहालय को बम से उड़ाने की धमकी, दर्शकों की एंट्री पर रोक
Fri, 05 Jan 2024 05:55 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 05 Jan 2024 05:55 PM IST
सार
पिछले कुछ दिनों से भारत के कई क्षेत्रों को बम से जुड़ी धमकियां दी गई है और ज्यादातर धमकियां फर्जी ही निकली। बंगलूरू में इसी तरह की धमकियों के कारण एक दिन तक सभी स्कूलों को बंद रखा गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
कोलकाता पुलिस को शुक्रवार को टेरराइजर 111 ग्रुप की तरफ से एक ईमेल भेजा गया, जिसमें भारतीय संग्रहालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। ईमेल देखने के बाद बम स्कॉड तुरंत मौके पर पहुंची और एक सप्ताह के लिए वहां पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दिया गया।
भारतीय संग्रहालय को बम से उड़ाने की धमकी
धमकी भरे मेल में कहा गया था कि भारतीय संग्रहालय के भीतर कई बम रखे गए हैं जिससे किसी भी क्षण विस्फोट हो सकता है। इस मेल के बाद संग्रहालय के भीतर जांच की गई। एक अधिकारी ने बताया कि बम रोधी दस्ते के अलावा, खोजी कुत्ते, एक त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और पुलिस की एक बड़ी टुकड़ी को मध्य कोलकाता में स्थित इमारत के आसपास तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की साइबर शाखा भी ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के जांच कर रही है।
पिछले कुछ दिनों से भारत के कई क्षेत्रों को बम से जुड़ी धमकियां दी गई है और ज्यादातर धमकियां फर्जी ही निकली। बंगलूरू में इसी तरह की धमकियों के कारण एक दिन तक सभी स्कूलों को बंद रखा गया था। एक संदिग्ध व्यक्ति ने कर्नाटक के राजभवन को बम से उड़ाने की धमकी थी। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद व्यक्ति ने बताया कि उसने यह अपनी उत्सुकता बढ़ाने के लिए किया था।
विज्ञापन
हाल ही में उत्तर प्रदेश के आयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को राम मंदिर को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।