{"_id":"57661da54f1c1bb26511fbb4","slug":"the-industry-said-rajan-s-go-damage-to-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग जगत ने कहा, राजन का जाना देश के लिए नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
उद्योग जगत ने कहा, राजन का जाना देश के लिए नुकसान
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
रघुराम राजन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग जगत के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को कहा कि आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन द्वारा दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का निर्णय देश के बड़ा नुकसान होगा क्योंकि उन्होंने आर्थिक स्थिरता लाने के साथ वैश्विक मंच पर भारत की विश्वसनीयता बढ़ाई थी
आनंद महिंद्रा, दीपक पारेख, एनआर नारायणमूर्ति, किरण मजूमदार शॉ, मोहनदास पई के नेतृत्व में भारतीय कंपनियों ने उम्मीद जताई कि राजन का उत्तराधिकारी उनके ‘अच्छे कामों’ को आगे बढ़ाएगा। हालांकि, उद्योग चैंबर सीआईआई और फिक्की ने राजन के निर्णय पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
एचडीएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख ने कहा, ‘उन्हें (रघुराम राजन) को खोना अफसोस की बात है। मैं चकित हूं कि किन वजहों से गवर्नर ने यह कदम उठाया। मुझे पूरा भरोसा है कि सरकार ने सही समय पर उन्हें दूसरे ज्यादातर गवर्नरों की तरह दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल देने पर विचार किया होगा।’
विज्ञापन
आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने कहा, ‘विश्वविख्यात, महंगाई से लड़ने वाले, अर्थशास्त्र के गुरु, स्वतंत्र विचारों वाले और बैंक के लिए सर्जन रघुराम राजन का जाना राष्ट्र की क्षति है।’ पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कौशिक बसु ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत की कीमत पर स्वामी ने अपना रास्ता बनाया है। कहीं भी केंद्रीय बैंक के गवर्नरों में रघु सबसे अच्छे रहे हैं।’
Published By: Amit Tiwari