ममता की चिट्ठी पर भाजपा ने पूछा, पश्चिम बंगाल में मौजूदा कोविड वैक्सीन की डोज का उपयोग किया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता को मुफ्त में कोविड टीका लगवाने के उद्देश्य से बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें राज्य को टीका उपलब्ध कराने में मदद करने का अनुरोध किया गया था। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी की इस चिट्ठी का जवाब दिया है। उन्होंने इस शर्मनाक राजनीति करार दिया है।
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी की चिट्ठी का जवाब दिया। मालवीय ने ट्वीट में पूछा, पीसी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर कोविड वैक्सीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, लेकिन पश्चिम बंगाल में मौजूदा कोविड वैक्सीन की डोज का उपयोग किया? उन्होंने लिखा, "कोविड वैक्सीन कोविशील्ड की 22,51,800 और कोवैक्सीन की 4,97,760 डोज भेजी गईं। पश्चिम बंगाल ने अभी तक क्रमश: 8,26,290 (36.7%) और 63,380 (12.7%) का उपयोग किया है। 7,38,000 और 3,75,840 खुराक स्टॉक में हैं।"
Pishi wrote to PM asking for more Covid vaccine. But has WB used the existing lot?
Of the 22,51,800 Covishield and 4,97,760 Covaxin sent, WB has used just 8,26,290 (36.7%) and 63,380 (12.7%) respectively. Additional 7,38,000 and 3,75,840 doses are in transit.विज्ञापन विज्ञापन
Shameful politics! pic.twitter.com/YbW7M3QEl1 — Amit Malviya (@amitmalviya) February 24, 2021
प्रधानमंत्री मोदी के लिखे पत्र में बनर्जी ने कहा कि सभी संबंधित लोगों के स्वास्थ्य व कुशलता के लिए तत्काल त्वरित टीकाकरण कार्यक्रम की आवश्यकता है। ममता बनर्जी ने पत्र में लिखा, “हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया उचित प्राधिकार के समक्ष यह मामला उठाइये जिससे राज्य सरकार शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर तय स्थानों से टीका खरीद सके क्योंकि पश्चिम बंगाल सरकार सभी लोगों को मुफ्त में टीका देना चाहती है।
बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं। राज्य में मंगलवार तक कम से कम 8 लाख स्वास्थ्य व अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।