फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The government of the BJP increased the oppression of Muslims: Ulma 

भाजपा की सरकार में बढ़े मुसलमानों पर अत्याचार : उलमा

Sun, 22 Jul 2018 04:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद Updated Sun, 22 Jul 2018 04:32 AM IST
विज्ञापन
The government of the BJP increased the oppression of Muslims: Ulma 

राजस्थान के अलवर में गोतस्करी के नाम पर मुस्लिम युवक की पीट पीटकर हत्या किए जाने के मामले में जमीयत उलमा-ए-हिंद समेत उलमा ने कड़ी नाराजगी जताई है। उलमा का कहना है कि गोरक्षा के नाम पर मुसलमानों की हत्याएं किया जाना निंदनीय है। ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

विज्ञापन


शनिवार को जारी बयान में जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद महमूद मदनी ने देश में गोरक्षा और अन्य शीर्षक से जारी मॉब लिंचिंग पर गहरी चिंता जताते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से इसके रोकथाम के लिए सख्त और प्रभावी कानून बनाने की मांग की है।
विज्ञापन


मौलाना मदनी ने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों का हौसला इसलिए बढ़ता जा रहा है क्योंकि वह कानून की गिरफ्त से खुद को सुरक्षित महसूस समझते हैं। पिछले वर्ष भी अलवर में पहलू खान और उमर खान की गोरक्षकों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर अफसोस की बात है कि बीते वर्ष पुलिस ने पहलू खान की हत्या में शामिल सात आरोपियों को क्लीनचिट दे दी। उन्होंने कहा कि जाहिर है ऐसी स्थिति में मॉब लिंचिंग को कभी नहीं रोका जा सकता। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के तहत केंद्र सरकार उसके खिलाफ अलग और व्यापक कानून बनाए।


मदनी ने यह भी कहा कि संसद में प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने इस बर्बर प्रक्रिया की निंदा और इसे मानवता के खिलाफ बताया, जबकि अलवर में हुई घटना के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बयान दिया जिसमें उन्होंने आरोपियों का बचाव किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed