फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   the God of death Yamraj on Bengaluru roads to teach bike riders way helmet is important

यातायात नियम तोड़े तो घर पहुंच जाएंगे यमराज, बंगलूरू पुलिस ने चलाया अभियान

Wed, 11 Jul 2018 02:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Wed, 11 Jul 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
the God of death Yamraj on Bengaluru roads to teach bike riders way helmet is important
Yamraj on Bengaluru roads
बिना हैलमट सड़क पर निकलने वाले और यातायात नियमों को तोड़ने वालों को सचमुच के यमराज पकड़े या न पकड़ें बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस के यमराज जरूर पकड़ रहे हैं। यमराज की तरह काले और सुनहरे कपड़े में मुकुट और बड़ी बड़ी मूंछ वाले गदाधारी यमराज बिना हैलमेट मोटरसाइकिल सवारों को रोक रहे हैं और उन्हें यातायात नियम समझा रहे हैं। यही नहीं वह उनलोगों को चेतावनी में यह भी कह रहे हैं कि वह नहीं सुधरे तो वह उनके घर तक पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन

the God of death Yamraj on Bengaluru roads to teach bike riders way helmet is important
Yamraj on Bengaluru roads
सड़क पर निकले यमराज बंगलूरू के हैं। हलासुरु गेट यातायात पुलिस ने लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिये ‘यमराज’ को अपना ब्रैंड एम्बेसडर बनाया है , ताकि लोगों में यह संदेश जाये कि अगर वे हेलमेट के बगैर, लापरवाही से वाहन चलाते हैं या यातायात नियमों का उल्लंघन करते हैं तो यह उनके जीवन के लिये खतरनाक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

the God of death Yamraj on Bengaluru roads to teach bike riders way helmet is important
Yamraj on Bengaluru roads
यातायात पुलिस उपायुक्त अनुपम अग्रवाल ने  बंगलूरू पुलिस जुलाई माह को सड़क सुरक्षा माह के तौर मना रही है। मोटरबाइक सवारों को सड़क यातायात नियम समझाने के लिए हमने यह नया तरीका निकाला है। आने वाले समय में हमारा विभाग स्कूल कॉलेजों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों से जागरूक करेगा साथ ही इसके लिए नुक्कड़ नाटक जैसे कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

the God of death Yamraj on Bengaluru roads to teach bike riders way helmet is important
Yamraj on Bengaluru roads
अनुपम अग्रवाल ने बताया कि इन अभियानों के साथ हमने ‘यम’ बना कर एक कलाकार को सड़क पर उतारा है जो लोगों में यह संदेश फैलाने में लगा है कि अगर ट्रैफिक नियमों को तोड़ा और पालन नहीं किया तो यमराज उनके घर आ जायेगा। 
 

the God of death Yamraj on Bengaluru roads to teach bike riders way helmet is important
Yamraj on Bengaluru roads
पिछले कुछ महीनों में मोटरबाइकर्स की बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए कर्नाटक पुलिस ने एक नायाब तरीका ढूंढ निकाला है।  कर्नाटक के गृह मंत्रालय के ताजे आंकड़ो के मुताबिक, इस साल जून तक इस शहर में हुए 44 जानलेवा हादसों में से  40 मौतें  इन मोटरसाइकिल सवार की  हुई है जिन्होंने हैलमेट नहीं पहना था।

the God of death Yamraj on Bengaluru roads to teach bike riders way helmet is important
Yamraj on Bengaluru roads
 2017 में बंगलूरू में 77 सड़क हादसों में 66 जान गंवाने वाले लोगों ने भी हेलमेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed