फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The finance minister rejected the demand for withdrawal of 10 percent import duty on newspaper paper

वित्त मंत्री ने अखबार के कागज पर आयात शुल्क वापस लेने की मांग खारिज की, 10 फीसदी शुल्क देना ही होगा

Tue, 20 Aug 2019 12:58 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Tue, 20 Aug 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
The finance minister rejected the demand for withdrawal of 10 percent import duty on newspaper paper
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अखबार के कागज पर 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगाये जाने को वापस लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए शुल्क लगाया गया है और आयात करने वालों को शुल्क का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन


अखबार उद्योग ने इससे पहले वित्त मंत्री को ज्ञापन सौंपकर अखबार के आयातित कागज पर आयात शुल्क लगाने को लेकर बजट में की गयी घोषणा को वापस लेने की मांग की थी। उद्योग ने कहा था कि इससे उनके लाभ पर दबाव पड़ेगा।
विज्ञापन


अब तक अखबार के कागज पर किसी तरह का आयात शुल्क नहीं लगता था। सीतारमण ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकार का इरादा यह सुनिश्चित करना है कि अखबार के कागज का उत्पादन करने वाले भारतीय उत्पादकों को प्रोत्साहित किया जाए क्योंकि सस्ते आयात के कारण उन्हें नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed