{"_id":"61602ec98ebc3e7a36711c70","slug":"the-entrepreneurship-cell-iit-bombay-starts-registration-for-eureka-2021-competition-for-startups","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरेका 2021: स्टार्टअप्स के लिए आईआईटी बॉम्बे की पहल 'यूरेका' शुरू, ऐसे करें पंजीकरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूरेका 2021: स्टार्टअप्स के लिए आईआईटी बॉम्बे की पहल 'यूरेका' शुरू, ऐसे करें पंजीकरण
Fri, 08 Oct 2021 06:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:01 PM IST
सार
व्यवसाय के क्षेत्र में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई प्रतियोगिता यूरेका के इस साल के आयोजन के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। अमर उजाला इस प्रतियोगिता में मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बॉम्बे की 'दि आंत्रप्रेन्योर सेल' एक ऐसा संगठन है जो उद्यमिता को प्रोत्साहन देने के लिए साल भर में कई कार्यक्रम आयोजित करता है। इन्हीं में से एक पहल है यूरेका। यह एक बिजनेस मॉडल प्रतियोगिता है जिसकी शुरुआत साल 1998 में व्यावसायिक सफतलाओं में सबसे नवीन विचारों को बढ़ाने के लिए हुई थी।
विज्ञापन
यूरेका के एशिया के सबसे बड़े बिजनेस मॉडल कम्पटीशन का तमगा भी मिल चुका है। इस साल यूरेका के 23वें संस्करण का आयोजन होने जा रहा है। इस साल इसमें भारतीय उपमहाद्वीप के साथ-साथ जीसीसी क्षेत्र (संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत और बहरीन) को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता में कुल 80 लाख रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा विजेताओं को पुरस्कार राशि के साथ मेंटरिंग, नेटवर्किंग, इन्क्यूबेशन और फंडिंग के मौके भी मिलेंगे। इसके साथ ही सभी विजेता स्टार्टअप्स को दुबई एक्स्पो में भी ले जाया जाएगा। इसके लिए eureka.ecell.in पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
पंजीकरण कराने की अंतिम तारीख 16 अक्तूबर 2021 है। इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही इस प्रतियोगिता में अमर उजाला मीडिया पार्टनर के तौर पर जुड़ा है।