फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   The encounter between the mining mafia and the forest department team

सपा की झंडा लगी गाड़ी से खनन माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर की फायरिंग, तीन गिरफ्तार

Fri, 01 Jul 2016 03:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाह-पिनाहट (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बाह-पिनाहट (आगरा) Updated Fri, 01 Jul 2016 03:54 AM IST
विज्ञापन
The encounter between the mining mafia and the forest department team

बासौनी के उमरैठा के चंबल के बीहड़ में बुधवार मध्य रात्रि में वन विभाग की टीम और खनन माफिया के बीच मुठभेड़ हो गई। खनन माफिया ने डीएफओ अनिल पटेल की गाड़ी को बालू से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


गाड़ी पलटने से बाल बाल बची। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। इसके बाद सपा का झंडा लगी बोलेरो और ट्रैक्टर ट्राली समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर बासौनी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के प्रतिबंध के बाद भी चंबल नदी से बालू का खनन हो रहा है। अवैध खनन को रोकने के लिए आगरा के डीएफओ अनिल पटेल ने बाह, इटावा, कीठम और लायन सफारी के स्टाफ की चार टीमें बनाकर बुधवार रात खनन वाले चिह्नित इलाकों में छापेमारी की। रात लगभग सवा बारह बजे बासौनी के उमरैठा के चंबल के बीहड़ में डीएफओ अनिल पटेल की टीम को बालू से भरे ट्रैक्टर ट्राली मिली। टीम को देख खनन माफिया खेतों की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने घेराबंदी की तो खनन माफिया ने डीएफओ की बोलेरो पर ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मार दी। इस दौरान बोलेरो पलटने से बाल-बाल बची। डीएफओ भी बाल-बाल बच गये। टक्कर के बाद बोलेरो का अगला हिस्सा ट्रैक्टर में फंस गया। इसी दौरान ट्रैक्टर पर सवार दो लोग क्योरी ऊपरी पुरा के रामलाल पुत्र रामस्वरूप, बासौनी का सूखा गालीगलौज और हाथापाई कर भागे।

इनमें से रामलाल को टीम ने पकड़ लिया। इसी दौरान सपा का झंडा लगी बोलेरो में सवार उमरेठा के लला पुत्र राजवीर, खेरा ऊमरी भिण्ड के अंकित कुशवाह पुत्र रामचन्द्र, उमरेठा के राकेश भदौरिया पुत्र राजवीर असलहों से लेस होकर पहुंच गए।

वन विभाग की दूसरी टीमें भी पहुंच गई। बोलेरो सवारों ने रामलाल और ट्रैक्टर ट्राली को छुड़ाने के लिए वन विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी। वन विभाग की टीम ने भी जवाबी फायरिंग की और खनन माफिया को बीहड़ में घेर लिया।

मुठभेड़ के दौरान लला और अंकित कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया। बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया। राकेश भदौरिया भागने में सफल रहा। वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किए रामलाल, लला, अंकित कुशबाह को बोलेरो व ट्रैक्टर ट्राली समेत बासौनी पुलिस के हवाले कर दिया। वन दरोगा सतेन्द्र सिंह ने बासौनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पहली बार गोलियों का जवाब गोलियों से दे पाया वन विभाग

The encounter between the mining mafia and the forest department team

वन विभाग की टीम ब़ुधवार रात पहली बार खनन माफिया को उनकी ही भाषा में जवाब दे पाई है। इतनी बड़ी कार्रवाई भी पहली बार हुई है। बीहड़ में वन विभाग के बुने जाल में खनन माफिया फंस गये।
वन विभाग की अवैध खनन राकने के लिए फुलप्रूफ घेराबंदी थी। चार टीमें बनाई गई थीं।

एक टीम का नेतृत्व इटावा के रेंजर सुरेश चंद्र राजपूत बासौनी की ओर से, दूसरी टीम का नेतृत्व बाह के रेंजर आरके शर्मा पिनाहट की ओर से,  तीसरी टीम का नेतृत्व कीठम के अवध बिहारी राजाखेड़ा की ओर से और चौथी टीम का नेतृत्व खुद डीएफओ अनिल पटेल उमरैठा के मुख्य प्वाइंट पर कर रहे थे।

अनिल पटेल से म़ुठभेड़ के समय उनके साथ चालक जयवीर, विष्णुपाल सिंह और रवीराम आदि थे। अन्य टीमों में नंदराम, सूर्यभान मिश्रा, ममताज कुमार, लक्ष्मी नरायण आदि शामिल थे। बता दें कि वन विभाग की टीम पर अब तक खनन माफिया हाबी होते रहे हैं।

खेड़ा राठौर, जैतपुर, बासौनी, पिनाहट, मन्सुखपुरा क्षेत्र में कई बार खनन माफिया ट्रैक्टर ट्राली और ऊंट वन विभाग की टीम पर हमला कर छीन कर ले जाते रहे हैं। पहली बार बासौनी में बुधवार की रात खनन माफिया की गोली का जवाब वन विभाग की टीम गोली से दे सकी है। रेंजर बाह आरके शर्मा ने बताया कि डीएफओ  के नेतृत्व में अवैध खनन रोकने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई होती रहेगी

बुधवार रात खनन माफिया से हुई मुठभेड़ में बोलेरो और ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है। तीन लोग गिरफ्तार कर बासौनी पुलिस के हवाले किए हैं। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर मारकर मेरी बोलेरो को पलटने की कोशिश भी की गई। - अनिल पटेल, डीएफओ आगरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed